{"_id":"598221724f1c1b92218b4782","slug":"11501700466-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
महेंद्रगढ़। गांव आकोदा की पूर्व सरपंच को गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सरपंच ने अपने कार्यकाल के दौरान दुकानों की सिक्योरटी एवं दुकानों के किराये ऑन रिकार्ड दर्ज नहीं किया था।
एक व्यक्ति ने गांव की महिला सरपंच के खिलाफ सीएम विंडों में शिकायत लगाई थी। शिकायत के बाद बीडीपीओ निशा तंवर ने इस मामले की जांच की थी। जांच के दौरान 56.83 लाख रुपये की राशि रिकार्ड में दर्ज नहीं मिली। इसके बाद बीडीपीओ ने पूर्व सरपंच के खिलाफ आकोदा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर 25 नवबर 2016 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आकोदा चौकी इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच पर आकोदा बस स्टैंड पर नीलामी कर ग्राम पंचायत की दुकानें छोड़ने पर उनकी धरोहर एवं किराए की राशि पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाने का आरोप है। सरपंच ने नीलामी में किराए पर दुकान लेने वालों को किराए एवं धरोहर राशि की रशीद दे दी। लेकिन उचित मद में राशि जमा नहीं करवाने पर बीडीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।