{"_id":"596fa5084f1c1bd16e8b45b2","slug":"11500488968-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पशुओं को पकड़ने का अभियान हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पशुओं को पकड़ने का अभियान हुआ शुरू
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
शहर के लोगों के लिए नासूर बन चुकी पशुओं की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए फिलहाल एक बार तो नगर परिषद ने पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल हांसी क्षेत्र की गोशालाओं के सहयोग के चलते यह अभियान शुरू हो पाया है। पशुओं को रखने के लिए अभी तक किसी स्थायी जगह का प्रबंध नहीं हो पाया है। ऐसे में फिलहाल नगर परिषद हांसी क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं से सहयोग लेकर लोगों को राहत देने के कार्य में लगा है।
नगर परिषद के सैनेट्री इंस्पेक्टर दीपक झांब ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अभियान चला कर 11 पशुओं को पकड़ गया है। स्पेशल गौशाला से वाहन मंगवा कर इन पशुओं को वहां रखा गया है। फिलहाल शीतला माता विकलांग गौशाला की सिसाय में स्थित ब्रांच में इन पशुओं को रखा गया है। चूंकि इन गौशाला में अधिक पशुओं को रखने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सभी गौशालाओं से सहयोग लिया जाएगा। अब श्री हरियाणा गोशाला से सहयोग लेकर वीरवार को अभियान चला कर पशुओं को पकड़ा जाएगा और उन्हें वहां रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थायी तौर पर किसी जगह की व्यवस्था नहीं हो पाई है। फिलहाल जगह की तलाश जारी है। दो-तीन जगह जगहों का दौरा भी किया गया है, जल्द ही जगह निर्धारित कर ली जाएगी।
बता दें कि करीब 2 माह पूर्व इस समस्या को लेकर एडीसी ने हांसी में नगर परिषद सहित शहर के प्रमुख लोगों की मीटिंग ली थी। इसके बाद इस समस्या पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में अमर-उजाला में इस मुद्दे को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद हाल ही में कुछ दिन पूर्व एसडीएम ने इस संबंध में नगर परिषद और शहर के प्रमुख लोगों की मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रमेश भुटानी ने अधिकारियों से कहा कि वह चंदे की फिक्र न करें, जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू करे। इसके बाद अब जाकर नगर परिषद की तरफ से पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल गौशालाओं से सहयोग लेकर वहां पशुओं को रख जा रहा है। अभी पशुओं को रखने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं मिली है। जल्द ही जगह का निर्धारण कर लिया जाएगा।
- दीपक झांब, सैनेट्री इंस्पेक्टर, नगर परिषद, हांसी