{"_id":"596fa1354f1c1bfb438b46db","slug":"11500487989-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 और 23 जुलाई को होगी स्पेशल पुलिस अधिकारियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 और 23 जुलाई को होगी स्पेशल पुलिस अधिकारियों की भर्ती
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के महिला एवं पुरूष के साथ हरियाणा आर्म्स पुलिस से हटाए गए जवानों को प्रदेश सरकार विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर भर्ती करेगी। इसके तहत रेवाड़ी पुलिस की ओर से 50 जवानों को एक वर्ष के लिए अनुबंध पर नियुक्ति दी जाएगी जिसके लिए 22 एवं 23 जुलाई को दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन में भर्ती की जाएगी। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि जिला पुलिस में सहायक बल के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व हरियाणा आर्म्ड पुलिस से साल 2004 में हटाए गए कर्मियों को अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप लगाया जाएगा। एसपीओ पद पर नियुक्ति होने वाले जवानों को 14 हजार रुपये मासिक मानदेय व तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा, जो साल के केवल एक बार ही दिया जाएगा।