फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दाव सिखाने खुद दंगल में उतरे पहलवान महावीर फौगाट

दाव सिखाने खुद दंगल में उतरे पहलवान महावीर फौगाट

Fri, 14 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दाव सिखाने खुद दंगल में उतरे पहलवान महावीर फौगाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
अभिनेता आमिर खान की हिंदी फिल्म दंगल के मुख्य नायक एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महावीर फौगाट का कहना है कि वे चाहते हैं कि हर घर में गीता और बबीता जैसी पहलवान पैदा हो। यही वजह है कि वे देशभर में अपनी शाखाएं खोलकर छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम रहे हैं।

पहलवान फौगाट वीरवार को गांव चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में अपने नाम से खोली गई खेल नर्सरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहलवानों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खेल नर्सरी में नन्हें पहलवानों को न केवल कुश्ती के गुर सिखाए, बल्कि खुद भी दंगल में उतर गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गीता और बबीता का नाम पूरी दुनिया में छा गया है, वैसे ही उनका सपना है कि उनकी खेल नर्सरी से निकलने वाले पहलवानों का नाम भी इस सूची में दर्ज हो। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गीता और बबीता को पहलवान बनाने के लिए उन्होंने प्रयास किया है, उसी प्रकार ही वे अब इस कुश्ती की नर्सरी में प्रदेशभर के नन्हें पहलवानों को भी सिखा रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व खिलाड़ियों से उनकी डाइट के बारे में पूरी जानकारी ली और उनके कोच को भी नन्हें पहलवानों को लेकर रखे जाने वाले ध्यान के बारे में बताया। इस दौरान हिंदू पब्लिक स्कूल संस्था के निदेशक अजय चाहर, अजय श्योराण, जंगबीर श्योराण सहित कोच, अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो - 28
- बोले, मेरा सपना घर-घर में हो गीता और बबीता जैसी बेटियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed