फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   113 complaints were received in the Samadhan camp, 51 people came to correct the errors in PPP

Rohtak News: समाधान शिविर में 113 शिकायतें आईं, 51 लोग पीपीपी में त्रुटि ठीक कराने पहुंचे

Fri, 21 Jun 2024 05:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
113 complaints were received in the Samadhan camp, 51 people came to correct the errors in PPP
रोहतक।
विज्ञापन

समाधान शिविर के 8वें दिन जिले में 113 शिकायतें जिला प्रशासन के समक्ष रखी गईं। इन शिकायतों में अधिकतर 51 शिकायतें पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में त्रुटि ठीक कराने की रहीं। इसके अलावा 21 शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी में संशोधन व 11 शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित रही।
उपायुक्त अजय कुमार ने सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र अतिशीघ्र निपटान बारे दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनता की समस्याओं के निपटान के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे है। शिविरों में आम जनता किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 से 11 बजे तक आकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकती है। ये शिविर जिला स्तर पर व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे हैं। इनमें सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को शिविर में बिजली निगम से संबंधित पांच, सीईओ जिला परिषद व डीआरओ से संबंधित 4-4, पुलिस विभाग, डीएसडब्ल्यूओ से संबंधित 3-3, डीएमसीएससी व डीडीपीओ से संबंधित दो व डीएसवीपी, डीएचईओ, नगराधीश, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, जीएम रोडवेज, सीएमओ, डीएफएसई तथा एसडीओ सिविल महम से संबंधित एक-एक शिकायतें प्राप्त हुई। विभागाध्यक्षों ने पांच शिकायतों का निवारण तुरंत कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को विभागाध्यक्षों को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल नगर में पेयजल के लिए नई लाइन का कार्य शुरू
विशाल नगर के निवासियों के द्वारा समाधान शिविर में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए रेलवे क्रॉसिंग से एक नई पाइप लाइन डालने बारे अनुरोध किया गया था। इस पर उपायुक्त अजय कुमार ने मौके पर उपस्थित एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग तरुण गर्ग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके दिशा-निर्देश पर रेलवे क्रॉसिंग पर नई पेयजल पाइपलाइन डलवाने का कार्य तुरंत ही शुरू कर दिया गया है।
इधर, बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में आदर्श नगर के केएल शर्मा ने मेडिकल मोड पर पेयजल आपूर्ति संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर कार्रवाई हो गई है। इस इलाके में सुबह 5:30 से 6:20 तक 50 मिनट पेयजल आपूर्ति की गई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, नगराधीश अंकित कुमार, डीआईओ डॉ. जितेंद्र मलिक, डीडीपीओ राजपाल चहल, डीआरओ कनब लाकड़ा, उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed