{"_id":"5c915895bdec2213f6783314","slug":"111553029269-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मस्तनाथ नगर में कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी को गोली मारने के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो माह पूर्व हुई पिटाई का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
बोहर निवासी नेशनल स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी दीपक के पिता मनजीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। सोमवार देर शाम मस्तनाथ नगर में मनबीर अपने कार्यालय पर साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच हमलावर पहुंचे तथा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया था। जबकि कार्यालय में बैठे मनवीर के साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। पीड़ित की शिकायत पर रिंकू, आदित्य, विक्की और राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया कि विक्की और राकेश बुलेट से पटाखा छोड़ते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इससे तंग होकर मनजीत ने विक्की की पिटाई कर दी थी। इसी पिटाई का बदला लेने को विक्की के भाई ने साथियों संग मिलकर मंजीत की हत्या करनी चाहिए। रिंकू वर्तमान में जमानत पर आया हुआ था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।