{"_id":"5c881dedbdec22140559a4b5","slug":"111552424429-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर ठप होने से तीन दिन से सरल केंद्र पर नहीं हो रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर ठप होने से तीन दिन से सरल केंद्र पर नहीं हो रहे काम
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सरल केंद्र में सर्वर ठप होने से बीते दिनों से काम नहीं हो पा रहा है। लोग आते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं। मजदूरों के पंजीकरण से लेकर वजीफे के फॉर्म तक नहीं जमा किए जा रहे हैं। मंगलवार को मजदूर कार्ड का नवनीकरण कराने के लिए पहुंचे लोगों ने इस बात को लेकर हंगामा भी किया।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सरल कें द्र के अंदर मजदूरों से लेकर अन्य लोगों की लाइन लगी हुई थी। कुछ लोग फॉर्म जमा नहीं करने के कारण हंगामा कर रहे थे। कर्मचारी उन्हें समझाने में लगे हुए थे। अमर उजाला रिपोर्टर ने यहां पर पहुंचे लोगों से बात की तो कई ने बताया कि पिछले तीन दिन से सरल केंद्र के चक्कर लगाए जा रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
तीन दिन से लगा रहे चक्क र
भवन निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि मजदूर कार्ड के नवीनीकरण के लिए पिछले तीन दिन से सरल सेवा केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर टकरा दिया जाता है। मामले की शिकायत डीसी से भी की जाएगी।
विज्ञापन
--
बार-बार कहने के बावजूद फॉर्म नहीं किए जा रहे जमा
मदीना की निर्मला का कहना है कि बेटा मदीना के स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। वजीफे का फॉर्म जमा करने के लिए दो दिन से सरल सेवा केंद्र के चक्कर लगा रही हूं। मगर फॉर्म जमा नहीं किया जा रहा है। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
---
आर्थिक मदद को पांच बार पहुंच चुका
गांधी कैंप के रवि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उसके भाई 40 वर्षीय राम अचल की मौत हो गई थी। आर्थिक मदद पाने को पिछले तीन दिन से सरल सेवा केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। पांच बार चक्कर लगा चुका हूं। हर बार इंटरनेट नहीं चलने की बात कहते हुए उसे टकरा दिया जाता है।
---
पिछले तीन दिन से सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर कार्य नहीं किए जा रहे हैं। मामले की शिकायत डीसी से भी करेंगे
-प्रकाश सिंह, जिला सेके ट्री, सीटू
--
डीसी से नहीं हो सकी बात
इस संबंध में डीसी डॉ. यश गर्ग से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।