{"_id":"5c86ce4dbdec2213f754e1f7","slug":"111552338509-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की हिंदी परीक्षा में भी चली नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की हिंदी परीक्षा में भी चली नकल
विज्ञापन
रोहतक/महम। हिंदी भाषी प्रदेश में नकलचियों ने हिंदी के पेपर को भी नहीं बख्शा। सोमवार को हुए दसवीं कक्षा के पेपर में जमकर नकल चली। जिले भर में उड़ने दस्तों ने नकल के 21 केस बनाए। नकल के चलते प्रदेश के टॉपर स्कूलाें में गिने जाने वाले सांघी स्कूल समेत छह परीक्षा केंद्रों का बोर्ड चेयरमैन ने हिंदी का यह पेपर रद्द कर दिया। चेयरमैन परीक्षा के अंतिम समय में सांघी स्कूल पहुंचे। इससे पहले वे मदीना, डोभ, बहुअकबरपुर, किलोई, खिड़वाली, भालौठ, महम, खरकड़ा केंद्रों पर भी गए। बहुअकबरपुर गर्ल्स स्कूल का केंद्र रद्द कर शहर में शिफ्ट कर दिया गया है। मदीना में नकल को लेकर परीक्षा अधीक्षक से जवाब तलब किया है। यहां सरपंच से चेयरमैन की तीखी नोकझोंक भी हुई।
सरपंच की दो टूक, इनसे सिर कौन फुड़वाए..
मदीना परीक्षा केंद्र पहुंचे बोर्ड चेयरमैन को बाहरी हस्तक्षेप के साथ नकल भी मिली। इस पर परीक्षा अधीक्षक से जवाब तलब करते हुए इतनी नकल का कारण जाना। इस पर परीक्षा अधीक्षक ने कहा कि हमसे जितना हो रहा है, इन्हें केंद्र से दूर हटा रहे हैं। मदीना सरपंच से नकल रुकवाने में सहयोग की अपील करते हुए चेयरमैन ने कारण पूछा तो कहा गया कि यहां लाठी के साथ कुछ ग्रामीण खड़े हैं। हमसे जितना हो रहा है, कर रहे हैं। सरपंच ने दो टूक कहा कि इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। बाद में इनसे सिर कौन फुड़वाएगा? चेयरमैन ने इस बारे में परीक्षा अधीक्षक की लिखित रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
सांघी में शौचालय से नकल उठाकर किया मिलान
बोर्ड चेयरमैन को ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर बाहर व अंदर नकल और नकल के लिए सक्रिय लोग मिले। परीक्षा के अंतिम समय में वे सांघी संस्कृति मॉडल स्कूल पहुंचे। इस टॉपर स्कूल में भी परीक्षा समाप्त होने तक न केवल बाहरी हस्तक्षेप रहा, बल्कि अंदर भी नकल जोरों पर रही। चेयरमैन ने स्कूल के शौचालय का जायजा लिया तो यहां काफी नकल पड़ी मिली। इन्हें उठाकर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं से मिलान किया गया तो प्रश्न कोड सहित मिलान खाते मिले। इसके चलते पहले चेयरमैन ने केंद्र रद्द करने का फैसला लिया, मगर बाद में पंचायत के आग्रह व छात्राओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला वापस ले लिया। चेयरमैन ने यहां का पेपर भी रद्द कर दिया। यहां भी उनकी लोगों से खासी बहस हुई।
विज्ञापन
---------