{"_id":"5c6f1542bdec227395218426","slug":"111550783810-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू के डॉ. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में चल रही महिला एवं पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में दो भारवर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। इन दोोनों भारवर्गों में एमडीयू के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरूआत एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल द्वारा की गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन -55 किलो भारवर्ग व -60 किलो भारवर्ग में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। -55 किलो भारवर्ग में रोहतक स्थित एमडीयू के खिलाड़ी शुभम ने फाइनल मुकाबले में आंध्रा विवि में हस्मथ बैग को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं कांस्य पदक के लिए अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विवि के अजय कुमार व बेलागावी की वीटीयू के योगेश के मध्य खेला गया। जिसमें अमृतसर विवि का अजय कुमार विजेता रहा।
वहीं -60 किलो भारवर्ग का फाइनल मुकाबला रोहतक की महर्षि दयानंद विवि के कुलताज व रानी दुर्गावती विवि के विनित चर्कवर्त्ती के मध्य खेला गया। रोमांचक हुए इस मुकाबले में कुलताज ने विनित चर्कवर्त्ती को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं कांस्य पदक के लिए चंड़ीगढ़ के वरूण कुमार व ककिनाड़ा की जेएनटीयू के जी तेजेंद्र के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में चंड़ीगढ़ की पंजाब विवि के वरुण ने मुकाबला जीता। इस दौरान हरियाणा कराटे संघ के सचिव योगेश कालड़ा, अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रो. आरपी गर्ग व अजय शर्मा मौजूद रहे। इनके साथ साथ सुखदेव सिंह, सुशील शर्मा, शर्मीला कुमारी, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रिंकू कश्यप आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।