{"_id":"5c0adc06bdec2241ce726e02","slug":"111544215558-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे आपतिजनक पोस्टर, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे आपतिजनक पोस्टर, एफआईआर दर्ज
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित........
शहर में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
: नगर निगम ने दोपहर 12 तक उतारे होर्डिंग
: पूर्व सीएम हुड्डा बोले, भाईचारा खराब नहीं होना चाहिए
: किसी भी बिरादरी को नहीं देना चाहिए भाजपा को वोट : मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए किसी शरारती तत्व ने जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए। पोस्टर लगने की भनक से प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम ने दोपहर 12 बजे तक 20 से 25 लगे उक्त होर्डिंग को हटा दिया। पुलिस ने इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के तहत चुनाव प्रभावित करने का मामला दर्ज कर लिया।
शुक्रवार सुबह किसी ने भाजपा के खिलाफ शहर की स्ट्रीट लाइटों पर पोस्टर लगा दिए गए। जाति विशेष के नाम से लगे इन पोस्टरों के जरिए भाजपा को वोट न दिए जाने की अपील की गई थी। पुलिस के मुताबिक मुख्य सिपाही रवींद्र ने नगर निगम प्रशासन को सूचना दी। निगम की स्पेशल टीम सड़क पर उतरी। पोस्टर कब्जे में ले लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट में अज्ञात के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी पृथ्वी सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
-----------
भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास, ऐसा नहीं होना चाहिए : पूर्व सीएम हुड्डा
रोहतक के लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं। किसी ने भाईचारा खराब करने का प्रयास किया है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
-भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम
....
किसी को भी नहीं देना चाहिए भाजपा को वोट : यशपाल मलिक
फरवरी 2016 की आग लोग देख चुके हैं। भाजपा को एक नहीं, बल्कि 36 बिरादरी को भी वोट नहीं देना चाहिए।
-यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति