फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पार्षदों की टिकट को लेकर खींचतान जारी, 16 की टिकट फाइनल, चार वार्डों में फंसा पेंच

पार्षदों की टिकट को लेकर खींचतान जारी, 16 की टिकट फाइनल, चार वार्डों में फंसा पेंच

Mon, 03 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों की टिकट को लेकर खींचतान जारी, 16 की टिकट फाइनल, चार वार्डों में फंसा पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मेयर पद की टिकट घोषित करने के बाद अब भाजपा में पार्षदों की टिकट फाइनल करने में खींचतान चल रही है। हालांकि, जिला कार्यकारिणी और प्रदेश चुनाव समिति की ओर से 16 वार्डों की लिस्ट फाइनल कर ली गई है। केवल चार वार्डों में टिकट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यहां पर सभी दावेदार टिकट के लिए अड़े हुए हैं। टिकट देने के बाद कहीं विरोध न हो जाए, इसको लेकर फिलहाल टिकट कटने वाले नेताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है। सबसे ज्यादा मुकाबला भाजपा की ओर से मेयर पद की दावेदार रेणु बाला गुप्ता के वार्ड नंबर 12 में हो रहा है, यहां से भाजपा के 6 नेताओं ने टिकट के लिए ताल ठोकी हुई है और सभी एक दूसरे को काट कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि देर रात लिस्ट जारी की जा सकती है।
भाजपा चुनाव समिति के सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने अपने पांच पूर्व पार्षदों पर दोबारा से विश्वास जताया है और उनके या उनके परिवार से नाम फाइनल किया है। इनमें मुकेश अरोड़ा, रामचंद्र काला, सोनिया पंडित, राजेश कुमार अग्गी और हरिश बिट्टू के नाम शामिल हैं। वहीं, अन्य वार्डों में भी भाजपा ने संगठन से जुड़े लोगों को ही टिकट दी है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार भाजपा ने निगम के सभी 20 वार्डों के पार्षदों व मेयर के लिए आवेदन मांगे गए थे और इसके लिए बाकायदा साक्षात्कार लिए गए थे। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ली गई थी। भाजपा नेताओं व आरएसएस की तरफ से भी मेयर के लिए रेणु बाला गुप्ता का नाम तय किया गया था, इसलिए वे लिबर्टी परिवार की अंजलि बंसल समेत अन्य दावेदारों को पछाड़ते हुए टिकट लेकर आईं। वहीं, अब पार्षद पद की टिकट को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी दावेदारी की रिपोर्ट और फीडबैक आला कमान को सौंप दी है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि चुनाव समिति की ओर से 16 वार्डों में टिकट फाइनल कर लिए गए हैं, चार वार्डों में अभी मंथन चल रहा है। संभावना है कि सोमवार को पार्टी की ओर से लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि, अमर उजाला के पास भाजपा चुनाव समिति के सूत्रों के हवाले से संभावित उम्मीदवारों के नाम पहुंचे हैं। इनमें सात नाम वार्डों में टिकट फाइनल बताए जा रहे हैं, जबकि चार वार्डों में पेंच फंसे हुए हैं। इसके अलावा, 9 वार्डों में शार्ट लिस्ट के बाद दो-दो नामों जरूर सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी टिकट है फाइनल
वार्ड : नाम
2 : गुरप्रीत भिंडर।
9 : मुकेश अरोड़ा।
14 : रामचंद्र काला।
15 : सोनिया पंडित।
17 : गजे सिंह सैनी।
18. हरीश बिट्टू।
19. राजेश कुमार अघ्गी।
वार्ड : इनमें से एक हो सकता है प्रत्याशी
1 : कर्मबीर कल्याण, सुभाष कोच।
3 : अनुराधा, वंदना।
4. : कमलेश लाठर, नेहा रानी।
5 : सुभाष कशयप, अनुपमा।
6 : बरखा देवी, नीलम देवी।
7 : जितेंद्र शर्मा, उमेश चौधरी।
11 : रमनजीत कौर, वीना वोहरा।
16 : प्रीति रानी, रजनी परोचा
20. राम सुधीर राय, सतीश कुमार।
(नोट : ये नाम सूत्रों के हवाले से संभावना के आधार पर है।)

इन वार्डों में फंसा है पेंच
वार्ड नंबर 8 : पूर्व पार्षद यशपाल मित्तल की पत्नी नीलम मित्तल और भाजपा नेता अशोक भंडारी की पुत्रवधु मेघा भंडारी।
वार्ड नंबर 10 : पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, दीपक गुप्ता।
वार्ड नंबर 12 : मोनिका गर्ग, अर्चना कथूरिया।
वार्ड नंबर 13 : नीटू कक्कड़, विजय सिंगला।


मेयर समेत सभी 20 वार्डों में जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी : आनंद
जिन लोगों ने पार्षद पद की टिकट के लिए आवेदन किया था, उनकी रिपोर्ट और फीडबैक चुनाव समिति को भेज दिया गया है। पार्षद पद की टिकट के लिए समिति ही नाम फाइनल करेगी। ये तय है कि पार्टी के समर्पित व संगठन के ही मजबूत दावेदार को टिकट दी जाएगी। हमारा दावा है कि मेयर समेत निगम के 20 के 20 वार्डों में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी। सोमवार सोमवार दोपहर तक पार्टी द्वारा आधिकारिक रूप से पार्षदों की टिकट के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। -जगमोहन आनंद, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed