फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू स्पोर्ट्स

एमडीयू स्पोर्ट्स

Thu, 27 Sep 2018 09:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू स्पोर्ट्स
फोटो :
विज्ञापन

इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू के खेल परिसर में चल रही पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने किया। खेल निदेशक ने खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की बात कही। प्रतियोगिता में लगभग 32 कॉलेजों की टीम ने हिस्सा लिया।
पहले दिन के मुकाबले में फरीदाबाद के डीएवी कॉलेज ने पलवल के एनजीएफईआई को 44-15 से, रोहतक के सैनी कॉलेज ने फरीदाबाद के राजकीय कॉलेज को 53-25 से हराया। इसी क्रम में बहादुरगढ़ के राजकीय कॉलेज ने सोहना के एनजीएसएम को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से, महम के राजकीय कालेज ने रोहतक के गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को 43-27 से, रोहतक के नेकीराम कॉलेज ने कबलाना के गंगा कॉलेज को 35-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खेल निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद इन्हीं खिलाड़ियों में से नार्थ जान इंटर यूनिर्वसिटी के लिए विवि की टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर डॉ. डीएस ढुल, डॉ. मनोज गोयल, अशोक, डॉ. हरमिंद्र सांगवान, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश हुड्डा, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो :
आज जाट कालेज व फरीदाबाद के डीएवी कालेज में होगी चैंपियन बनने की हौड़
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के खेल परिसर में बुधवार को इंटर कालेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न कालेजों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वीरवार को रोहतक के जाट कालेज व फरीदाबाद के डीएवी कालेज की टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही वीरवार को ही तीसरे व चौथे स्थान के लिए भी मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जाट कालेज की टीम ने रोहतक की ही वैश्य इंजीनियरिंग कालेज की टीम को 3-0 से, सोनीपत की सीआरए की टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर 40 स्थित सीएपीएएस की टीम को 3-0 से, रोहतक की यूटीडी की टीम ने सोनीपत के हिंदू कालेज की टीम को 3-2 से व फरीदाबाद के डीएवी कालेज ने बल्लभगढ़ के अग्रवाल कालेज को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। बाद में सेमीफाइनल मुकाबले में जाट कालेज ने सीआरए सोनीपत को 3-0 से व डीएवी फरीदाबाद ने यूटीडी रोहतक को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed