{"_id":"5b3fd3414f1c1b0d278b4eca","slug":"111530909505-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्ट टू पीपल कैंपेन कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्ट टू पीपल कैंपेन कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं: सीएम
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्ट टू पीपल कैंपेन कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं: सीएम
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे चुनाव के लिए हर समय तैयार हैं। क्नेक्ट टू पीपल कैंपेन चुनावी कार्यक्रम नहीं है। ये जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानने का प्रयास है। ये बात उन्होंने शुक्रवार को गांव पतली डावर में पार्टी कार्यकर्ता सतनाम चंद के घर पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। पंजाब में नशे और तस्करों पर लगाम कसने के लिए गए निर्णय पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में शासन और प्रशासन नशों के खिलाफ पूरी तरह अलर्ट है। क्रास बार्डर नशीले पदार्थ रोकने को सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जरूरत पड़ी तो नशों के खिलाफ टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। पंजाब का युवा नशे से ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशाखोरी कराने वालों को सरकार ने कभी नहीं बख्शा।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा की गई 80 प्रतिशत घोषणाओं पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि चाय पर चर्चा कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्हें जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को जानने का मौका मिला है। सरकार की कार्यप्रणाली से आम आदमी संतुष्ट नजर आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान भी सामान्य समस्याएं ही सामने आई हैं। उन्होंने एमएसपी में बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की जनता और सरकार के साथ स्वयं की ओर से भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के लाभार्थ भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है जिसके तहत सब्जी उत्पादक किसान विशेष रूप से लाभांवित हो रहे हैं। योजना का उद्देश्य ‘घाटा साडा ते नफा तुहाडा’। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 20 हजार किसान पंजीकृत हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी किसान हितैषी होने की डिंगे तो मारती है परंतु अपने शासनकाल के दौरान किसानों के लिए कोई भी लाभकारी योजना लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने का कार्य कांग्रेस सरकार द्वारा किया जाना था लेकिन इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के दौरान किसानों की फसल खराबा का 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जो सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। लोकसभा या विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा। केवल इतना जरूर कहा कि उनकी पार्टी इसके लिए तैयार है।
रात्रि विश्राम सिरसा में
गांव मोरीवाला में भी मुख्यमंत्री लोगों से रूबरू हुए। रात्रि विश्राम सिरसा में रहेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री करीब 85 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लोकनिर्माण विश्राम गृह से ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जबकि आठ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। 18 साल से पार्टी से जुड़ा है सतनाम चंद
विज्ञापन
पतली डावर निवासी सतनाम चंद पिछले 18 साल से पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसने भावुक होकर बताया कि मुझे तो कल ही पता चला कि सीएम ने मेरे घर पर आना है। मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ कि सीएम एक छोटे से कार्यकर्ता के घर पर आएंगे।