{"_id":"5b3e893b4f1c1bbf248b4c7b","slug":"111530825019-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम मांगकर नहीं भरे सड़क के गड्ढे, निगम के एक्सईएन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइम मांगकर नहीं भरे सड़क के गड्ढे, निगम के एक्सईएन सस्पेंड
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.....
बिना गड्ढे भरे बंद कर दी फाइल, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निलंबित
: मुख्यमंत्री ने हरपथ एप की समीक्षा के बाद की कार्रवाई
: अतिरिक्त प्रधान सचिव डाक्टर राकेश गुप्ता ने की पुष्टि
: मामले की जांच चल रही थी, कार्रवाई का अभी पत्र नहीं मिला : निगम आयुक्त
: दुरुस्त सड़क पर बिछ रहा कारपेट, टूटी सड़क का टेंडर के बावजूद निर्माण नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सड़कों में बने गड्ढे टाइम मांग न भरने पर नगर निगम के नोडल आफिसर एवं कार्यकारी अभियंता रामप्र्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाक्टर राकेश गुप्ता ने यह जानकारी दी। वहीं, निगम आयुक्त आरएस वर्मा का कहना है कि मामले जांच पड़ताल पहले से चल रही थी, लेकिन एक्सईएन को सस्पेंड करने की लिखित सूचना अभी चंडीगढ़ से नहीं आई है।
प्रदेश सरकार की तरफ से सड़क टूटने संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पिछले साल एप हरपथ शुरू किया था। इसमें कोई भी व्यक्ति फील्ड से फोटो खींच कर एप पर डाल सकता है। संबंधित विभाग के अधिकारी को तय समय सीमा में सड़क के गड्ढे को भरकर नया फोटो पोर्टल पर डालना होता है। सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम रोहतक में एक्सईएन रामप्रकाश को नोडल आफिसर बनाया हुआ था। शिकायत मिली थी कि निगम रोहतक द्वारा समय पर सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। जब इस संबंध में नोडल आफिसर से जवाब मांगा तो उन्होंने अतिरिक्त समय मांग लिया। आरोप है कि इसके बाद शिकायत दूर किए बगैर पोर्टल पर शिकायत को बंद कर दिया। मामले में एक्सईएन से जवाब मांगा गया, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया है।
पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता पर भी कार्रवाई, सात को नोटिस
राकेश गुप्ता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग रेवाड़ी के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ कई शिकायतें थीं। उनको सात दिन का समय दिया गया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्हें भी सस्पेंड किया गया है। जबकि सात अन्य अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
मामला नोटिस में, लिखित आदेश नहीं मिले
नोडल आफिसर कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश के खिलाफ हरपथ पर आई शिकायत को समय लेकर भी पूरा किए बगैर बंद करने की जांच चल रही थी। चंडीगढ़ से जवाब भी मांगा गया था। उन्हें सस्पेंड करने की सूचना अभी लिखित में निगम प्रशासन के पास नहीं पहुंची है।
- आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम
नोडल आफिसर ने नहीं दिया जवाब
पूरे मामले के संबंध में जब निगम के नोडल आफिसर एवं कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद एसएमएस करके पक्ष मांगा गया। इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
साफ सड़क पर बिछा रहे कारपेट लेयर
निगम की तरफ से सड़कों को लेकर काफी गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। जींद बाईपास से माता दरवाजा वाला रोड दुरुस्त हालत में है। केवल श्मशान के नजदीक चंद गड्ढे हैं। गड्ढे भरने की बजाए निगम ठीक-ठाक सड़क पर कारपेट की लेयर बिछा रहे हैं। कार्य का पिछले सप्ताह मंत्री ने श्रीगणेश किया था। इस संबंध में एक्सईएन मंजीत दहिया से बात की तो उन्होंने कहा कि यह एरिया उनका नहीं है। जबकि एक्सईएन रामप्रकाश ने कॉल ही रिसीव की।
टेंडर के बाद भी गली नहीं बना रहे, कह रहे बजट नहीं
एक तरफ निगम तंदुरुस्त सड़क पर कारपेट बिछा रहा है, दूसरी तरफ हकीकत नगर में जैन विल्ला से लेकर शिव नारायण कौशिक तक के मकान के बीच की गली का टेंडर होने के बावजूद निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। मामले को लेकर मैं गुरुवार को पहले अकाउंट ब्रांच में गया, जहां बताया गया कि गली के लिए बजट नहीं है। इसके बाद नए निगम आयुक्त आरएस वर्मा से मिला। आयुक्त ने जल्द गली का निर्माण कराने का भरोसा दिया है।
- जयकिशन शर्मा, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 17