फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राजस्थान की बसों पर गिरेगी गाज

राजस्थान की बसों पर गिरेगी गाज

Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान की बसों पर गिरेगी गाज
रात में बिना परमिट निकलती हैं राजस्थान की लंबी दूरी की बसें
विज्ञापन


हरियाणा सरकार को लगाया जा रहा लाखों रुपये का चूना
चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा कराए गए सर्वे में हुआ है खुलासा
धरपकड़ के लिए स्थानीय स्तर पर गठित की जा रही टीम
उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली से चलने वाली राजस्थान की तमाम बसें बिना परमिट हरियाणा से होकर गुजर रही हैं। इससे हरियाणा सरकार को हर साल लाखों रुपये का चूना लग रहा है। इसकी पुष्टि पिछले दिनों चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा कराए रूट सर्वे में हुआ है। उच्चाधिकारियों ने अब इन बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। स्थानीय स्तर पर टीमों को गठित करना शुरू हो गया है।
हरियाणा रोडवेज के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों चंडीगढ़ मुख्यालय के उच्चाधिकारियों ने पूरे राज्य से गुजरने वाले हाइवे व अन्य रूटों का सर्वे कराया। सर्वे से खुलासा हुआ कि रात्रि के समय ही राजस्थान की बसों का हरियाणा के अंदर से होकर गुजरना होता है। दिन के समय इक्का-दुक्का बस ही नजर आती हैं। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई और जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह बसों के संचालन स्थल से मुकाम तक पहुंचने के बारे में जानकारी दे। टीम के सर्वे करने पर पता चला कि राजस्थान की बसें दिल्ली के लाल किला, पीरागढ़ी और आईएसबीटी के बाहर से सवारियों को बैठाते हैं। इन बसों का दिल्ली से चलने का समय शाम पांच से रात एक-दो बजे तक होगा। ये बसें गंगानगर, बीकानेर, सूरतगढ़ आदि जगह पर जाती हैं। विशेष टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद से हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। इन बसों की धरपकड़ के लिए टीमों को गठित करना शुरू कर दिया है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद इन बसों की धरपकड़ शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज के जीएम राहुल जैन ने बताया कि रोहतक से राजस्थान की तमाम बसें रात के समय निकलती हैं, जो बिना परमिट चल रही है। इन बसों में कुछ बसें राजस्थान रोडवेज की भी है। मुख्यालय के आदेश पर टीम को गठित किया जा रहा है। जल्द ही इन बसों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed