फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मौसम नुकसान

मौसम नुकसान

Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
मौसम नुकसान
तूफान में तीन सौ से अधिक पेड़ उखड़े, घरों की दीवारें टूटी, वाहन क्षतिग्रस्त हुए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तूफान में जिले में तीन सौ अधिक बड़े और छोटे पेड़ उखड़ गए। तूफान की तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरगद और पीपल जैसे विशाल वृक्ष भी रफ्तार सह नहीं पाए। पेड़ों के बोझ से घरों की दीवारें टूट गईं, सड़कों पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़ गईं, वाटर कूलर टूट गए। सड़कों के किनारे लगे ढाबों की छत तक उड़ गई। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन में सेंट्रल वर्ज पर लगाए गए पेड़ लाइन से गिर गए। एमडीयू में जगह-जगह पेड़ गिर पड़े मिले। सेक्टर-1 पेड़ जड़ सहित उखड़ आए। शॉपिंग कांप्लेक्स के पास बिजली के खंभे गिर गए। दिल्ली रोड पर पुलिस की ओर से लगाया गया सीसीटीवी का गिर गया। मॉडल टाउन में कार के ऊपर सीमेंट वाला बिजली का पोल गिर पड़ा। सेक्टर-14 में बिजली की तारों पर पेड़ गिर पड़े। बालकपुरी पार्क का गेट गिर पड़ा। जनता कालोनी में हनुमान पार्क में बरगद और पीपल का पेड़ एक साथ उड़ गए, जिससे दीवार टूट गई। पेड़ दूसरी ओर एक घर पर जाकर गिरे। सुभाष रोड इंटरलॉकिंग टाइल्स ही पेड़ समेत उखड़ आई। शहर की हर कालोनी मेें तूफान के बाद यही हालत रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed