{"_id":"5af4b5354f1c1b64098b9566","slug":"111525986613-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गुडवर्क 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गुडवर्क 2
Updated Fri, 11 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक राहगिरी 13 मई को, मदर्स डे होगा थीम
रोहतक
प्रशासन की ओर से 10 मई को रोहतक राहगिरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीराम रंगशाला पर सुबह 6 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसे लेकर वीरवार को उपायुक्त डॉ. यश गर्ग व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। यहां कार्यक्रम को बेहतर ढंग से कराने को लेकर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि मां के सम्मान में पूरे विश्व में मदर्स डे मनाया जाता है। भारत में इस वर्ष 13 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस बार की राहगिरी मदर्स को समर्पित होगी। इसलिए थीम भी मदर्स डे रखा गया है। राहगिरी में इस बार मदर्स डे से संबंधित कार्यक्रम होंगे। इसमें पेंटिग, डांस, गायन, नाटक शामिल हैं। युवाओं से राहगिरी में ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राहगिरी के जरीए लोगों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से वे अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने ला सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि राहगिरी का उद्देश्य लोगों की प्रतिभा सामने लाना व उसे निखार है। लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। राहगिरी से हम एक साथ कई उद्देश्य पूरे कर सकते हैं। राहगिरी में हर बार कोई ना कोई थीम होता है। इसका मकसद लोगों को सामाजिक मुद्दों, त्यौहारों या दिनों के बारे में बता कर जागरूक करना है। इस मौके पर कोर केमटी सदस्य डीएसपी डॉ. रवींद्र, ब्रिगेडियर दीपक खुराना, कर्नल एसएस मान, अंकित सांगवान, सुभाष गुप्ता, अशोक गुलिया, दीपक खोखर, दीपक जांगड़ा, अभिनव राठी, अनिता, राहुल देशवाल, अक्षय यादव, जसबीर लाठर, नीतू सेठी, आशुतोष गुप्ता, डिंपल कपूर, विजय बल्हारा, लिली नागपाल मौजूद रही।