फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   केस दर्ज न होने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम, हंगामा

केस दर्ज न होने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम, हंगामा

Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज न होने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम, हंगामा
फोटो परिचय
विज्ञापन


केस दर्ज न होने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, हंगामा
- सहकारिता मंत्री पर लगाया घर के बाहर से गुजरने के बावूजद पीड़ित के घर सांत्वना देने नहीं जाने का आरोप
- पुलिस से भी गुस्साएं लोगों की खूब हुई नोकझोंक, बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए लोग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।

छोटूराम चौक स्थित निजी अस्पताल में बच्चे की मौत के मामले मेें केस दर्ज न होने तथा सहकारिता मंत्री के पीड़ित के घर सांत्वना देने नहीं जाने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को कच्चा बेरी रोड पर जाम लगा दिया। यहीं नहीं मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की खूब नोकझोंक हुई। जल्द मामला दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

दरअसल, केवलगंज निवासी रोहित का आरोप था कि उसके बेटे रुद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि जहां पर भर्ती रहने के दौरान उसके बेटे को सही तरह से उपचार नहीं दिया गया। जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। जिसके विरोध में गुस्साएं लोगों ने खूब हंगामा किया था। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को सहकारिता मंत्री सीएम के रोड शो को लेकर केवल गंज में व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे। मगर पीड़ित परिवार के घर मंत्री ने सांत्वनां देने जाना तक मुनासिब नहंी समझा। जिससे गुस्साए लोगों ने कच्चा बेरी रोड पर पुलिस व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। आरोप था कि पुलिस जान बूझकर आरोपी चिकित्सक को बचाने का प्रयास कर रही है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार आकर सांत्वना ही दे देते
पीड़ित परिवार का कहना था कि घर के बाहर से गुजरने के बावजूद भी सहकारिता मंत्री ने परिवार का हाल जानना तक मुनासिब नहीं समझा। जबकि व्यापारियों से मंत्री बात कर रहे थे। कुछ लोगों ने मंत्री के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed