फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आज से पोस्टल चालान घर भेजेगी ट्रैफिक पुलिस

आज से पोस्टल चालान घर भेजेगी ट्रैफिक पुलिस

Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आज से पोस्टल चालान घर भेजेगी ट्रैफिक पुलिस
फोटो परिचय आरओएच 22 : गुरदेव सिंह, थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रथम।
विज्ञापन


आज से पोस्टल चालान घर भेजेगी पुलिस
रेड लाइट क्रास करते ही सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगे नियम तोड़ने वाले वाहन चालक
पुलिस लाइन में बनाया गया है कंट्रोल रूम, शहर के 23 स्थानों पर लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
महबूब अली
रोहतक।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले अब बच नहीं सकेंगे। शहर के विभिन्न रेड लाइट व अन्य स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसेगी। पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के अलावा ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है। आज से पुलिस नियमों को तोड़ने वालों को पोस्टल चालान भेजेगी। पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियंा पूरी कर ली है।
देखने में आता है कि आए दिन दोपहियां से लेकर चार पहिया वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि समय समय पर पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाती है। पिछले दिनों शहर के रेड लाइट समेत 23 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिनका मुख्य उद्देश्य था चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो वह खुद ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएंगे। इसके बाद पुलिस उल्लंघन करने वाले वाहन का नंबर आदि सीसीटीवी फुटेज से निकालकर वाहन मालिक के घर पोस्टल चालान भेजेगी। पुलिस लाइन में सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रुम बनाया गया था। मगर कुछ सीसीटीवी कैमरों के खराब पड़े होने तथा कंट्रोल रूम में कंप्यूटर व आपरेटर की तैनाती न होने के कारण व्यवस्था को चालू नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

ट्रैफिक प्रथम थाने के एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के अलावा ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी सही करा दिया गया है। आज से रेड लाइट व अन्य स्थानों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कैमरे में कैद हो सकेंगे। उल्लंघन करने वालों को पोस्टल चालान डाक विभाग के माध्यम से उन्हीं के घर भेजे जायेंगे। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वाहन चालकों को अभियान चलाकर भी जागरूक किया जा रहा है। पोस्टल चालान व्यवस्था शुरु होने के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों पर भी अंकुश लग सकेगा। मातहतों को निर्देशित कर दिया गया है।
-पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed