फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेश स्तरीय व्यापार सम्मेलन आज, सीएम करेंगे शिरकत

प्रदेश स्तरीय व्यापार सम्मेलन आज, सीएम करेंगे शिरकत

Sun, 08 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय व्यापार सम्मेलन आज, सीएम करेंगे शिरकत
फोटो सहित........
विज्ञापन

रोहतक में व्यापारियों का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन आज
- 4 एसी, 100 कूलर व 400 पंखों से व्यापारियों को गर्मी में ठंड का अहसास कराएंगे सीएम

: राहुल गांधी से मुलाकात कर आए कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा का भतीजा अब भाजपा में
: आयोजकों ने लगाई 15 हजार कुर्सियां, 20 हजार लोगों का होगा भोजन तैयार
: कच्चा बेरी रोड पर आरओबी का शिलान्यास व इस्माइला व करौंथा सीएचसी का उद्घाटन भी आज
: गौशाला पिंजरा पोल व गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज में भी जाएंगे मुख्यमंत्री

विजेंद्र कौशिक।
रोहतक।
सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार को रोहतक आएंगे, जहां प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करेेंगे, जहां व्यापारियों को एक दर्जन सौगातें दी जाएंगी। सम्मेलन में आयोजकों की तरफ से आठ-आठ टन के चार एसी, 100 कूलर व 400 पंखे लगाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों को गर्मी के मौसम में ठंड का अहसास हो। साथ ही करोड़ों रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। टेंट मालिक योगेश कुमार ने बताया कि आयोजकों की तरफ से 15 हजार कुर्सियां लगाने का आर्डर हैं। साथ ही 20 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है।

पूर्व सीएम हुड्डा के करीब सांसद का भतीजा भाजपा में
उधर, कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी व राहुल गांधी से एक दिन में दो बार मुलाकात करके आए पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा के भतीजे जतिन बतरा ने शनिवार शाम कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें खुद भाजपा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन


ये मंत्री आएंगे सम्मेलन में
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य तथा खेल एवं युवा कार्यक्त्रस्म मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज, जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई विधायक भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


63.20 करोड़ में बनेगा कच्चा बेरी रोड आरओबी
डीसी डॉक्टर यश गर्ग ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन के संबोधन से पहले सीएम दिल्ली-भटिंडा रेलवे लाइन पर कच्चा बेरी रोड को क्रॉस करने वाले आरओबी की आधारशिला रखेंगे। यह पुल निर्माणाधीन ऐलीवेटिड रोड से जुड़ेगा। इस पुल का लेवल क्रासिंग नंबर 60 होगा। पुल को पुराना बस स्टैंड की ओर तथा रेलवे यार्ड की ओर नीचे उतारा जायेगा। पुल की पुराना बस स्टैंड की ओर नीचे उतरने की लंबाई 266 मीटर होगी, जबकि रेलवे यार्ड की ओर इसकी लम्बाई 350 मीटर तय की गई है। आरओबी से रेलवे फाटक की वजह से लगने वाली जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो जायेगा। इसके साथ ही झज्जर, बेरी, जिला जेल, आईआईएम व नई पुलिस लाइन की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी सुगम बन जायेगा। उन्होंने बताया कि आरओबी व ऐलीवेटिड रोड के बीच की लम्बाई 450 मीटर की होगी और इस परियोजना की कुल लम्बाई 893 मीटर की होगी। इसके निर्माण में 63.20 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

इस्माईला व करौंथा पीएचसी करेंगे सीएम समर्पित
उपायुक्त ने बताया कि सीएम इस्माईला में 18 माह के अंदर 1152 वर्ग मीटर में बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। इसके निर्माण पर 3.60 करोड़ रुपए की लागत आई है। पीएचसी में 1220 व 440 वर्गमीटर क्षेत्र में दो मंजिला आवासीय भवन भी बनाये गए हैं। भवन में प्रवेश हॉल, कार्यालय, स्वागत कक्ष, डाक्टरों के पांच कमरे, दो महिला शौचालय, लेबर रूम एवं महिला वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, चार वार्ड, पुरुष शौचालय, सूक्ष्म ऑपरेशन थैटर, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष, डिस्पेंसरी रूम, एक्सरे रूम व आयुष कक्ष बनाया गया है। वहीं, करौंथा पीएचसी 383.18 लाख रुपए की लागत से 1152 वर्गमीटर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है, जिसमें इस्माईला में बनाए गये स्वास्थ्य केंद्र के बराबर की सुविधाएं दी गई हैं।


पिंजरा पोल गौशाला व गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज में जाएंगी सीएम
वहीं, सीएम व्यापारी सम्मेलन के बाद पिंजरा पोल गौशाला में गौकर्ण रोड पर शेड का शिलान्यास करेेंगे। साथ ही दोपहर बाद तीन बजे गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed