फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहु अकबरपुर में चार माह से की जा रही दूषित पेयजल की आपूर्ति

बहु अकबरपुर में चार माह से की जा रही दूषित पेयजल की आपूर्ति

Tue, 03 Apr 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
बहु अकबरपुर में चार माह से की जा रही दूषित पेयजल की आपूर्ति
बहु अकबरपुर में की जा रही चार माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन

50 से अधिक बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं
-गुस्साएं ग्रामीणों ने जलघर में पहुंचकर किया हंगामा
जल्द समस्या का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का दंश क्षेत्र का बहु अकबरपुर गांव भुगतने को मजबूर हैं। पिछले चार माह से गांव के जलघर से दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। 50 से अधिक बार शिकायत के बावजूद ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जलघर में पहुंचकर हंगामा किया।

बहु अकबरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुंडू, फतेह सिंह, जयकरण, डॉ. बुद्घ सिंह, जयभगवान आदि ने बताया कि गांव की आबादी करीब 25 हजार है। गांव के जलघर में पानी की आपूर्ति के लिए तीन टैंक लगाए हुए हैं। आरोप है कि टैंकों में लीकेज के कारण पिछले चार माह से गांव में दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण लोगों के संक्रामक रोगों से पीड़ित होने का भी खतरा बना हुआ है। आरोप है कि एक दो नहीं बल्कि 50 से अधिक बार जन स्वास्थ्य विभाग और सीएम विंडो पर मामले की शिकायत की जा चुकी है। मगर समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुस्साएं ग्रामीणों ने सोमवार को जलघर पर पहुंचकर हंगामा किया। किसी तरह विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सज्जन सिंह का कहना है कि टेंडर छूटते ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed