फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से खदेड़ी रेहड़ियां, नो पार्किंग के काटे 15 चालान

ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से खदेड़ी रेहड़ियां, नो पार्किंग के काटे 15 चालान

Sat, 17 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से खदेड़ी रेहड़ियां, नो पार्किंग के काटे 15 चालान
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से खदेड़ी रेहड़ियां, नो पार्किंग के काटे 15 चालान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने वाले रेहड़ीधारकों व वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क पर खड़े होने वाले रेहड़ीधारकों को खदेड़ दिया जबकि नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 15 लोगों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बस स्टैंड रोड पर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान रेहड़ीधारक तंग गलियों में घुसते नजर आए और वाहन सवार पार्किंग के लिए जगह तलाशते नजर। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका कारण उच्चाधिकारियों के आदेश बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाकर शहर की प्रमुख सड़कों को खाली कराया। इस दौरान उन्होंने कुछ रेहड़ीधारकों को दोबारा सड़क पर रेहड़ी न लगाने की चेतावनी भी दी। करीब एक घंटे चले अभियान के बाद शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रही। इस दौरान शहर में रोहतक चौक से हाथी पार्क तक ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जिसके चलते सड़क पर लगने वाली रेहड़ियां व वाहन हटवाए गए।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों फिर से अतिक्रमण पांव पसार रहा है। रात के समय चौड़ी नजर आने वाली सड़कें दिन में अतिक्रमण के चलते संकीर्ण हो जाती है। इससे यहां की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। वहीं, नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान भी पिछले काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़ा है। इसका फायदा दुकानदार व रेहड़ीधारक जमकर उठा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शुक्रवार सुबह बस स्टैंड रोड पर सुबह दस बजे अभियान चलाया। पवन कुमार ने बताया कि सड़क पर लगी रेहड़ियों के कारण अक्सर जाम लगा रहता है। इसके चलते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नो-पार्किंग के करीब 15 चालान भी काटे जबकि करीब दो दर्जन वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एक बार पहले भी ट्रैफिक पुलिस बस स्टैंड रोड को खाली करा चुकी है लेकिन अब फिर से रेहड़ीधारक व वाहन चालक यहां ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने लगे हैं। हमने अभियान चलाकर रेहड़ीधारकों को खदेड़ने के साथ-साथ नो-पार्किंग के चालान भी काटे। ये चालान उन वाहन चालकों के काटे गए जिन्होंने चेतावनी देने के बाद भी वाहन नहीं हटाए।
पवन कुमार, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed