फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो सब स्टेशनों के निर्माण के टेंडर जारी, 30 गांवों को मिलेगा फायदा

दो सब स्टेशनों के निर्माण के टेंडर जारी, 30 गांवों को मिलेगा फायदा

Mon, 27 Nov 2017 02:54 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
दो सब स्टेशनों के निर्माण के टेंडर जारी, 30 गांवों को मिलेगा फायदा
दो सब स्टेशनों के निर्माण के टेंडर जारी, 30 गांवों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के लिए दो नए पावर सब स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। बिजली निगम दोनो सब स्टेशनों की सभी आवश्यक कागज प्रक्रिया पूरी कर चुका है। दोनो पावर सब स्टेशनों के नक्शे पहले ही पास हो चुके हैं। जिले के गांव कमोद व पैतावास कलां में 33 केवीए बिजली सब स्टेशन बनने हैं। इन दोनों सब स्टेशनों के बनने से करीब 30 गांवों को सीधे तौर पर बिजली आपूर्ति में फायदा हो सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यापक सुधार आएगा।
चरखी दादरी में आयोजित रैली में सीएम ने क्षेत्र मेें एक नए सब स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से ही निगम अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी थी। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से गांव समसपुर में भी जमीन का जायजा लिया गया था लेकिन सिरे नहीं चढ़ सका था बाद में गांव कमोद को इसके लिए उचित माना। इसके बाद गांव कमोद की ग्राम पंचायत ने जमीन देने के लिए प्रस्ताव पारित कर निगम को सौंप दिया था। यह सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनना है। पिछले दिनों हिसार से अधिकारियों की टीम ने गांव कमोद जाकर जगह का जायजा लिया था। निगम अधिकारियों की टीम ने मौके की पूरी रिपोर्ट तैयार की थी। बाद में इस रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद इस जगह को सब स्टेशन के लिए फाइनल कर दिया गया था। गत जुलाई माह में इन दोनों सब स्टेशनों के नक्शे पास हो चुके हैं। चीफ इंजीनियर की ओर से इन्हें मंजूरी मिल चुकी है। गत मई माह में इस फाइल पर हैड ऑफिस से ऑब्जेक्शन लगाए गए थे। इसके तहत अपडेट कागजात की मांग की गई थी। इन ऑब्जेक्शन में पंचायत प्रस्ताव पुराना होने की बात कही गई थी। इसी प्रकार नक्शा भी अपडेट एवं नया मांगा गया था। बिजली निगम ने उसी दौरान यह ऑब्जेशन रिमूव कर फाइल दोबारा हैड ऑफिस भेजी थी। इस फाइल में नए पंचायत प्रस्ताव के अलावा नया नक्शा भी शामिल किया गया था। अन्य छोटे-मोटे ऑब्जेक्शन भी रिमूव कर दिए गए थे।
विज्ञापन

सांजरवास बस स्टेशन का लोड होगा कम
कमोद में सब स्टेशन का निर्माण होने से गांव सांजरवास में बने सब स्टेशन का लोड कम किया जाएगा। सांजरवास सब स्टेशन से बौंद कलां ब्लॉक के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूत की जाती है। यह सब स्टेशन कई वर्षों से ओवरलोड चला आ रहा है। अब बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, ऊण, मालकोष, सांजरवास, रानीला सहित काफी गांवों का बिजली लोड कम हो जाएगा इससे डिम लाइट की समस्या भी दूर जाएगी। गांव कमोद सब स्टेशन के तहत कमोद के अलावा, मिसरी, मिर्च, सौंप, कासनी, लांबा, कोहलावास, जयश्री, झिंझर सहित दर्जन से अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगा बिजली किल्लत से छुटकारा
= 33केवीएम का दूसरा बस स्टेशन गांव पैतावास कलां में बनना है इससे भी आसपास के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा। इन दोनों सब स्टेशनों के निर्माण की कागज प्रक्रिया एक साथ चल रही है। इस प्रकार दोनो बस स्टेशनों से करीब 30 गांवों के लोगों को फायदा हो सकेगा। अब बिजली निगम ने गांव कमोद व पैंतावास कलां सब स्टेशनों के निर्माण को लेकर टेंडर लगा दिए हैं। इसके लिए कागज प्रक्रिया पर तेजी से काम जारी है। टेंडर रिसीव होते ही इन प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो जाएगा। करीब एक साल में यह प्रोजेक्ट पूरा करने की प्लानिंग है। इससे जिले की बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आएगा। अनावश्यक फॉल्ट व कम वोल्टेज की बिजली से छुटकारा मिल सकेगा।

==वर्सन--
सब स्टेशनों निर्माण के लिए कागज प्रक्रिया तेज हो गई है। नक्शा पहले ही पास हो चुका है। अब निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। इससे बिजली की आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा।
एसडीओ विक्रम सिंह, बिजली निगम,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed