फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कुंडू के इशारे पर चल रही पंचायत में पहुंचने के बाद महिलाओं ने किया हंगामा

कुंडू के इशारे पर चल रही पंचायत में पहुंचने के बाद महिलाओं ने किया हंगामा

Mon, 20 Nov 2017 03:34 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
कुंडू के इशारे पर चल रही पंचायत में पहुंचने के बाद महिलाओं ने किया हंगामा
पंचायत में पहुंचकर महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस बुलाई
विज्ञापन

- नहीं चलने दी पंचायत, अब दोबारा 3 दिसंबर को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा।
धनखड़ बंधुओं व रोहतक जिला परिषद चेयरमैन के मध्य पैसों के लेनदेन को सुलझाने के लिए चल रही पंचायत में कुछ महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने कुंडू के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पंचायत नहीं चलने दी।
पंचायत में उपस्थित सभी सरपंचों, तपा धारियों ने इसे चबूतरे की तौहिन करार देते हुए बलराज कुंडू के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह महिलाओं की आड़ में चबूतरे पर हंगामा करवाना नैतिकता नहीं है। यदि कुंडू सच्चे हैं तो उन्हें खुद पंचायत में आना चाहिए था। मोखरा तपा के प्रधान रामकिशन मलिक ने कूंडू द्वारा चलाई जा रही बसों का बहिष्कार किए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कुंडू यदि समाजसेवा करना चाहते हैं तो वे कलानौर व सांपला में बसें चलाएं।
विज्ञापन

रविवार को बुलाई गई पंचायत महिलाओं के हंगामे की भेंट चढ़ गई। तकरीबन 3 घंटे इंतजार करने के बाद भी पंचायत कोई फैसला नहीं सुना सकी। अब दोबारा 3 दिसम्बर को इसी मामले में पंचायत होगी। जिला परिषद चेयरमैन से बातचीत करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो मंगलवार को उनसे बात कर पंचायत में पहुंचने का निमंत्रण देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन कल्लू, नरेश बड़ा भैण, मास्टर धीरसिंह, रामफल राठी, रामकिशन मोखरा, दलीप सरपंच, राजेश सरपंच, धर्मपाल, रामपाल, वेदपाल, कुलवंत सहित अनेक गांव से आए हुए सरपंच मौजूद थे।

नहीं रखी गई चबूतरे की मर्यादा
पंचायत शुरू होने के कुछ समय बाद काफी संख्या में महिलाएं चबूतरे आ धमकी। उन्होंने बलराज कुंडू के पक्ष में नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। चबूतरे पर मौजूद लोगों को भला बुरा कहने लगी। तकरीबन 2 घंटे तक उन्होंने किसी की नहीं सुनी। बाद में वे चबूतरे पर ही सत्संग करने लगी। महिलाओं ने कहा कि वे बलराज कुंडू के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनेंगी। महिलाओं द्वारा किए गए हंगामे की वजह से चबूतरे पर आए तपा प्रधान व सरपंच नाराज हो गए। मामला न बढ़ने पाए इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा। मोखरा तपा के प्रधान रामकिशन मलिक ने कहा कि ये सरेआम चबूतरे का अपमान है। आज तक इतिहास में चबूतरे पर होने वाली पंचायत के अंदर महिलाएं नहीं आई हैं। किसी के बहकावे में आकर इन्होंने जो हंगामा किया है वह पूरी पंचायत के लिए असहनीय है।


तीन तपा प्रधानों को किया निष्काशित
पंचायत के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे तीन तपा प्रधानों को आज सर्वसम्मति कर उनके पद से हटा दिया गया। सर्वखाप प्रधान मेहरसिंह ने बताया कि बलंभा तपा के प्रधान भीमसिंह को हटाकर बलजीत राठी को तपा बलंभा तपा का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निंदाना तपा प्रधान चांदराम की जगह अब सरजु राठी तथा लाखनमाजरा तपा प्रधान बलबीर को हटाकर सुरेश राठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed