फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिला बार के सदस्य बिजेंद्र सिंह अहलावत बने बार काउंसिल के चेयरमैन

जिला बार के सदस्य बिजेंद्र सिंह अहलावत बने बार काउंसिल के चेयरमैन

Mon, 13 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
जिला बार के सदस्य बिजेंद्र सिंह अहलावत बने बार काउंसिल के चेयरमैन
फोटो
विज्ञापन

जिला बार के सदस्य बिजेंद्र सिंह अहलावत बने बार काउंसिल के चेयरमैन
- जिला बार एसोसिएशन की तरफ से 16 नवंबर को किया जाएगा स्वागत
- काउंसिल के उच्च पद पर पहुंचने वाले जिला बार के पहले सदस्य

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिजेंद्र सिंह अहलावत रविवार को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन नियुक्त किये गये है। पहली बार रोहतक जिला बार का कोई सदस्य बार काउंसिल के उच्च पद पर पहुंचा। अब 16 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन की तरफ से रोहतक बार में बिजेंद्र सिंह अहलावत का स्वागत किया जाएगा।
जिला बार प्रधान दीपक कुंडू का कहना है कि बिजेंद्र अहलावत का चेयरमैन के पद पर नियुक्त होना गौरव की बात है। वह पिछले काफी समय से जिला बार के सदस्य है। जिला बार के सदस्यों को उनपर गर्व है। कुंडू ने बताया कि इससे पहले अहलावत बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में बिजेंद्र सिंह डीएजी के पद पर भी रहे।
विज्ञापन


गोली लगने पर वकील को सौंपा था दो लाख रुपये चेक
बिजेंद्र सिंह अहलावत लगातार जिला बार से जुड़े रहते है। कोर्ट के बाहर हुए हत्याकांड में वकील मंजीत यादव को गोली लगी थी। इसकी सूचना मिलने पर बिजेंद्र अहलावत उनसे मिलने अस्पताल में पहुंचे थे। साथ ही उपचार के लिए मंजीत यादव को दो लाख रुपये का चेक सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिला बार एसोसिएशन की तरफ से 16 नवंबर को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन बिजेंद्र सिंह अहलावत का स्वागत किया जाएगा। जिला बार के सदस्य का बार काउंसिल के चेयरमैन के पद पर नियुक्त होना हर्ष की बात है। वह लगातार बार से जुड़े रहते है। जिला बार की तरफ से उनके बेहतर भविष्य की कामना की जाती है।
दीपक कुंडू, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed