फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, विभाग देगा बजट

अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, विभाग देगा बजट

Sun, 01 Oct 2017 03:07 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, विभाग देगा बजट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। गुरुग्राम के प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। अब प्राइवेट के साथ-साथ सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से बजट आवंटित किया जाएगा। साथ ही अब यदि किसी स्कूल में कोई घटना होती है तो उसके लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा।
पिछले माह गुरुग्राम के प्रद्युम्न हत्याकांड को लेकर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। स्कूलों में लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब सरकार के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय की तरफ से भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे होना अनिवार्य है। सरकारी स्कूलों में कैमरे के लिए विभाग की तरफ से बजट आवंटित किया जाएगा, जबकि प्राइवेट स्कूलों को अपने खर्च पर कैमरे लगाने होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। स्कूल में कोई भी घटना होती है तो उसके खिलाफ प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा। खास बात यह है कि भले ही उस दिन प्रधानाचार्य अवकाश पर क्यों न हो। प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी बनती है कि अपनी गैर मौजूदगी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे। हालांकि प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोग विरोध भी जता रहे हैं कि यह आदेश गलत है। लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। अब देखना यह है कि बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर विभाग की तरफ से आदेश तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इन पर अमल कितने दिन में होता है या फिर यह आदेश सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रह जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पहले ही गाइडलाइन जारी की जा चुकी है, लेकिन अब इसे और सख्त कर दिया गया है। स्कूलों में जल्दी ही सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे और प्रधानाचार्य को भी हिदायत दे दी गई है कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमेश्वरी हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed