फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणवी भूल गुजराती बोले हुड्डा, मोदी ने पूछा केम छो तो कहा- मजामा छूं

हरियाणवी भूल गुजराती बोले हुड्डा, मोदी ने पूछा केम छो तो कहा- मजामा छूं

Mon, 21 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी भूल गुजराती बोले हुड्डा, मोदी ने पूछा केम छो तो कहा- मजामा छूं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को महज शिष्टाचार का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि जब पीएम ने उनको कहा कि केम छो तो उन्होंने मजामा छूं कह कर उत्तर दिया। वह उनसे मिलते रहे हैं और आगे भी मिलते रहेंगे। इसमें कोई राजनैतिक बात नहीं है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी कई बार बैठकों में उनसे मुलाकात हो चुकी है। हुड्डा ने कहा कि कुछ लोग बेवजह इस बात का प्रचार कर रहे हैं।
रविवार को पूर्व सीएम ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ का बयान निजी है। उनकी पीएम से मुलाकात सामान्य थी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में दो दलों के नेता मिलते रहते हैं। इसको अन्यथा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता इन बातों का ज्यादा प्रचार कर रहे हैं। हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो मुख्य विपक्षी पार्टी से भाजपा की सहयोगी बनकर रह गई है। भाजपा केंद्र और राज्य में दोनों जगह फेल है। यह घोटालों की सरकार बन कर रह गई है। पूर्व सीएम ने खदान मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सीएम में कुछ नैतिकता बची है तो वह तुरंत इस्तीफा दे दें। बिजली मीटर, खदान, धान खरीद में घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए हुड्डा ने भाजपा सरकार को विफल करार दिया।
विज्ञापन

किसान कर्ज माफी को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली स्पष्ट कह चुके हैं कि कर्ज माफ नहीं होगा। यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपया माफ किया था तो एनडीए क्यों नहीं कर रहा है। नोटबंदी, जीएसटी ने किसानों को आर्थिक कमजोर किया है। भाजपा सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर उनकी प्रदेश के लिए लड़ाई जारी रहेगी। वह हरियाणा के हिस्से का एक-एक बूंद पानी लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सितंबर माह से किसान महापंचायत का दूसरा फेज शुरू होगा। इसमें दादरी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, भिवानी आदि जगहों पर महारैली की जाएगी। वहीं पूर्व सीएम ने शहीद मदन लाल धींगडा की प्रतिमा के अनावरण पर कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हैं। जो शहर में हुआ वह गलत है। यह शहीद का अपमान है। इसके साथ ही 25 अगस्त को राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर पूर्व सीएम ने प्रदेशवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने दें। किसी तरह से प्रदेश को नुकसान नहीं होना चाहिए। भाजपा सरकार प्रदेश में शांति बनाए रखने में नाकामयाब रही है। प्रदेश में सेना और अर्ध सैनिक बलों को फेल साबित करा दिया गया था। यदि इसमें भाजपा अपनी गलती नहीं मानती तो वह प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर कार्य क्यों नहीं करती। पत्रकार वार्ता के दौरान महम विधायक आनंद सिंह दांगी, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, मेयर रेनू डाबला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed