फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बेटियों को हर सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत : सुखविंद्र मांढी

बेटियों को हर सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत : सुखविंद्र मांढी

Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बेटियों को हर सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत : सुखविंद्र मांढी
बेटियों को हर सुविधा देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : सुखविंद्र मांढी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढ़डा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने झोझू कलां में रविवार को आयोजित जागरूकता सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश में बेटियों को प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष तौर पर उनकी शिक्षा को लेकर तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं काफी गंभीर है। उनके दिशा निर्देशानुसार ही सरकार द्वारा पूरे हरियाणा में विशेष तौर पर ग्रामीणों क्षेत्रों में हर एक बीस किलोमीटर के दायरे में एक कन्या महिला महाविद्यालय की स्थापना करवाई जा रही है।

प्रदेश कार्याकारिणी सदस्य महिला मोर्चा रामरती फौगाट के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी ने भी बतौर विशिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। रामरती फौगाट ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के संरक्षण व विकास के लिए आज तक किसी भी पार्टी ने भाजपा जितना कार्य नहीं किया है। यह मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप कार्य का ही नतीजा है कि प्रदेश में पिछले तीन सालों में लिंगानुपात काफी सुधरा है। इस मौके पर महामंत्री सुनीता दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, चेयरमैन राजेंद्र, राजवंती काजला, इंदु बधवाना, सुनिता स्वामी, महेंद्रा चौहान, राजरानी, गिंदौडी देवी, कमलेश, सुनीता, गुड्डी देवी, मंजीत, सुरेश मिस्त्री, संजय लांबा चनानी, मुनीश बडेसरा, उद्यम उमरवास, पंकज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed