फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एचएयू में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

एचएयू में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 03 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
एचएयू में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रविवार को आयोजित की गई राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का दौरा किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ. एमके गर्ग एवं अन्य अधिकारी भी थे। उन्होंने उम्मीदवारों की सुविधा और परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यह परीक्षा बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर छह वर्षीय डिग्री कोर्स की कुल 50 सीटों के लिए 5241 और एमएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों की 75 सीटों के लिए 347 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। बीएससी (ऑनर्स) के लिए 6007 और एमएससी एग्रीकल्चर के लिए 402 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

14 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पाहुजा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिनके चलते यह परीक्षा सभी 14 केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया परीक्षा दौरान नकल या दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की फोटोग्राफी की गई है और उसके अंगूठे के निशान लिए गए हैं। इनका काउंसिलिंग के समय उम्मीदवार के साथ मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो - 04
- बीएससी (ऑनर्स) की 50 सीटों के लिए 5241, एमएससी पाठ्यक्रमों की 75 सीटों के लिए 347 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed