फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाधित बिजली सप्लाई पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम

बाधित बिजली सप्लाई पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम

Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाधित बिजली सप्लाई पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम
बाधित बिजली सप्लाई पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

नांगल चौधरी। बारिश होने के कारण को करीब आधा दर्जन गांवों की लाइनें ब्रेक डाउन हो गई। जिसकी शिकायत धोलेड़ा पावर हाउस में दर्ज करवा दी, जिसे तीन दिन बीतने के बावजूद रिपेयर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने निगम को सोमवार तक सप्लाई बहाल करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद धरने-प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि धोलेड़ा पावर हाउस से करीब तीन दर्जन गांवों को बिजली सप्लाई हो रही है। बारिश होते ही अधिकांश गांवों की लाइनें ब्रेक डाउन हो गई। कर्मचारी धीमी रफ्तार से फाल्टों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इधर आंतरी, बिहारीपुर, कमानियां, छापड़ा बीबीपुर, खातोली समेत आधा दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी है। समस्या से कनिष्ठ अभियंता सुबाराम को अवगत करवा दिया, उन्होंने शनिवार की दोपहर तक सप्लाई सुचारु करने का आश्वासन दिया था। लेकिन ग्रामीणों को पूरी रात बिजली नहीं मिली। जिससे आक्रोशित ग्रामीण रविवार सुबह धोलेड़ा पावर हाउस पहुंच गए। इंचार्ज को बाधित बिजली सप्लाई से अवगत कराया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद आंतरी के पूर्व सरपंच हनुमान शर्मा की अध्यक्षता में 6 गांवों की बैठक कमानियां में संपन्न हुई। जिसमें सोमवार तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर पावर हाउस की तालाबंदी व धरने का निर्णय लिया। निगम के एसडीओ को पंचायती निर्णय से अवगत करवाकर तत्परता पूर्वक समाधान की गुहार लगाई है। कहा कि बिजली के अभाव में वाटर सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों को दूर-दराज के कृषि बोरवेलों से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ रही है। बारिश होने के कारण पगडंडियों में फिसलन की समस्या बढ़ गई। जिस कारण महिलाओं को चोटिल होने की चिंता सताने लगी है। आर्थिक रूप से संपन्न लोगों ने वाटर टैंकर मंगवाने शुरू कर दिए। लेकिन गरीब वर्ग के ग्रामीण पानी मोल खरीदकर पीने में सक्षम नहीं। इस मौके कमानियां के पूर्व सरपंच निहाल सिंह, अशोक, भीमपाल, महेश कुमार, दशरथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


लाइनों की मरम्मत जारी, जल्द बहाल होगी सप्लाई
निगम के एसडीओ हनुमान यादव ने बताया कि बारिश होने के कारण लाइनों में फाल्ट बढ़ गए। धोलेड़ा पावर हाउस को कर्मचारी और उपलब्ध करवा दिए। जिन्हें तत्परता पूर्वक लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। विभिन्न गांवों की देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed