फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11 holiday will cancle in 2020 due to festival and special day's

नए साल में शनिवार और रविवार को गंवानी होंगी त्योहार के साथ सरकारी 11 छुट्टियां

Thu, 26 Dec 2019 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
11 holiday will cancle in 2020 due to festival and special day's
सोनीपत। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2020 में शनिवार और रविवार में त्योहारों के साथ ही 11 सरकारी छुट्टियों को गंवाना पड़ेगा, क्योंकि ये 11 त्योहार और विशेष दिवस की सरकारी छुट्टियां नए साल में शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दशहरा और दिवाली तक भी नए साल में साप्ताहिक छुट्टी के दिन पड़े रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2020 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है, जिससे सरकारी छुट्टियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। यह भी साफ है कि शनिवार और रविवार के दिन सरकारी छुट्टी पड़ने पर किसी तरह का कोई एडजस्टमेंट नहीं दिया जाएगा। इसलिए वर्ष 2020 में अधिकारियों और कर्मचारियों की 11 छुट्टी खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। जिसमें शनिवार ओर रविवार के अलावा 17 त्योहार और विशेष दिवस शामिल किए गए है, जिनमें सरकार की ओर से छुट्टी घोषित की गई है। इनके अलावा 11 त्योहार और विशेष दिवस ऐसे हैं, जिनपर सरकार की ओर से छुट्टी घोषित की जाती है, लेकिन वे त्योहार और विशेष दिवस वर्ष 2020 में शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं। इनके अलावा 12 ऐसी छुट्टियां कैलेंडर में रखी गई हैं, जिनमें से कोई भी तीन को अधिकारी और कर्मचारी ले सकते है। इनमें भी तीन ऐसी छुट्टियां है जो शनिवार और रविवार के दिन पड़ रही हैं। इस तरह इनमें से अधिकारी व कर्मचारी वे छुट्टियां ही लेंगे जो शनिवार और रविवार के दिन नहीं पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ेंगी
गणतंत्र दिवस- रविवार
गुरु रविदास जयंती- रविवार
परशुराम जयंती- शनिवार
ईद-उल-जुहा- शनिवार
स्वतंत्रता दिवस- शनिवार
महाराजा अग्रसेन जयंती- शनिवार
दशहरा- रविवार
महर्षि वाल्मिकी जयंती- शनिवार
हरियाणा दिवस- रविवार
दिवाली- शनिवार
विश्वकर्मा दिवस - रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed