फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11,156 metric ton wheath purchsing in Distt. Grain Market

आखिरकार लौटी अनाज मंडी की रौनक, जिले में 11,156 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Sat, 25 Apr 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
11,156 metric ton wheath purchsing in Distt. Grain Market
नई अनाज मंडी में शुक्रवार को जमीदारों से गेंहू खरीदने के बाद बोरियों में भरते अढ़तियों के मजदूर। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। 20 अप्रैल से सूनी पड़ी नई अनाज मंडी की रौनक आखिरकार लौट आई। आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को डेढ़ सौ से ज्यादा किसान अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंचे। रोहतक मंडी में जिले में सर्वाधिक 2872 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। जबकि, जिले भर की मंडियों में 11,156 एमटी गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

20 अप्रैल से गेहूं की अधिकारिक खरीद शुरू हो गई थी। लेकिन आढ़तियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था। सरकारी एजेंसियों ने थोड़े-बहुत किसानों को बुला कर खुद खरीद की, लेकिन बहुत ही कम किसान मंडी पहुंचे। इसके चलते सारे शेड खाली ही पड़े थे। वीरवार को आढ़तियों की हड़ताल खत्म हो गई थी। लेकिन मार्केट कमेटी ज्यादा किसानों को नहीं बुला सकी थी। शुक्रवार को आढ़तियों से परामर्श करने के बाद 161 किसानों को बुलाया गया था। दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही 120 गेट पास बन चुके थे। किसान पूरे उत्साह के साथ अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंचे। हर तरफ गेहूं के ढेर, बोरियों में फसल भरते और सिलते मजदूर ही नजर आ रहे थे। इस सीजन में यह पहला मौका था कि खुला शैड भी गेहूं से भर गया था। कुछ किसानों ने शिकायत की कि बारदाना देरी से आया, जिसके चलते बोरियां भरने में समय लगा। लेकिन ज्यादातर सब कुछ सामान्य रहा। आढ़तियों के पास मौजूद लेबर के अलावा भी मजदूरों का इंतजाम कर लिया गया था। जिसके चलते गेहूं बोरियों में भरने से लेकर तौलने तक काम तेजी से चला। किसानों की ट्रॉलियों को बाहर ही सैनिटाइज कर उन्हें मास्क दिए गए। मजदूरों ने मुंह ढंकने के लिए अपने गमछों की मदद ली। शुक्रवार को जिले की सभी मंडियों में अच्छी खरीद हुई।
विज्ञापन

24 अप्रैल को हुई खरीद
काहनौर- 491 एमटी
कलानौर - 812 एमटी
किलोई - 688 एमटी
लाखनमाजरा - 703 एमटी
मदीना - 602 एमटी
महम - 2374 एमटी
रोहतक - 2872 एमटी
सांपला - 2124 एमटी
सांघी - 490 एमटी
हसनगढ़ - 0
कुल - 11,156 एमटी
एजेंसी - गेहूं खरीद
फूड सप्लाई - 3648 एमटी
हैफेड - 5988 एमटी
हरियाणा वेयर हाउस - 10707 एमटी
कुल - 20343 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed