फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10th examination: The district's examination result was 2.60 percent more than the board

10वीं परीक्षा : बोर्ड से 2.60 प्रतिशत अधिक रहा जिले का परीक्षा परिणाम

Sat, 18 Jun 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
10th examination: The district's examination result was 2.60 percent more than the board
हरियाणा बोर्ड की दसवीं के परिणाम में रोहतक जिले में प्रथम स्थान मिलने पर परिवार के साथ खुशी का इज? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के शुक्रवार शाम कक्षा 10वीं के जारी परीक्षा परिणाम में जिले की बेटियां छाई रहीं। भैणी महाराजपुर की प्रीति सबसे अधिक 495 अंक लेकर जिले में प्रथम रही। यही नहीं, टॉप थ्री सूची में पांच बेटियों ने जगह बनाई है। छठा बेटा है। इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश में बोर्ड के 89.32 प्रतिशत से 2.60 प्रतिशत अधिक रहा। कोरोना काल को छोड़ कर जिले के पिछले वर्षों के रिकॉर्ड 91.92 प्रतिशत परिणाम को सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिले के 330337 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 295065 विद्यार्थी पास हुए। जबकि 6986 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। जिले का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 91.92 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष कोरोना काल में यह शत प्रतिशत था। इसमें इस वर्ष 8.08 प्रतिशत की कमी आई है। शिक्षा विभाग की दृष्टि से इसे बेहतर बताया जा रहा है। बोर्ड की मेरिट सूची में इस प्रथम तीन स्थान पर छह विद्यार्थी हैं। इनमें से एक बेटा व पांच बेटियां हैं। भैंणी महाराजपुर की प्रीति सबसे अधिक 495 अंक लेकर प्रथम रही। सुनारिया खुर्द का सागर, भैणी महाराजपुर की वंशिका व सांपला की अंजलि 493 अंकों के साथ द्वितीय रही। काहनौर की किरण व टिटौली की दीक्षा 492 अंकों के साथ तृतीय रही।
विज्ञापन

जिले ने 12वें स्थान पर लगाई छलांग
बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम में जिले ने इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वें पायदान पर छलांग लगाई है। वर्ष 2020 के बाद यह बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। इस वर्ष जिला प्रदेश में 21वें पायदान पर था। इसके बाद कोरोना के कारण विद्यार्थियों को बगैर परीक्षा ही पास कर दिया गया था। यह परिणाम शत प्रतिशत रहा था। ऐसे में पिछले दो वर्ष में जिला 9 पायदान ऊपर चढ़ा है। प्रदेश में सोनीपत जिला 94.43 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद पानीपत 94.26 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, 94.01 प्रतिशत अंक लेकर महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर है। मेवात जिला 80.14 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे नीचे 22वें पायदान पर है। प्रदेश का सिरमौर बनने के लिए जिले को 11 पायदान और ऊपर छलांग लगानी होगी। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। यह शिक्षा विभाग व शिक्षकों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed