फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10872 candidates gave nursing entrance examination In Haryana

Haryana: 10872 ने दी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, पेन के लिए हंगामा, OMR सीट पर विवाद करते नजर आए परीक्षार्थी

Sun, 04 Sep 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 11:53 PM IST
सार

परीक्षार्थी पेन के लिए हंगामा और ओएमआर सीट पर विवाद करते नजर आए। स्वास्थ्य विज्ञान विवि ने नर्सिंग में प्रवेश की परीक्षा आयोजित की। 1667 परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
10872 candidates gave nursing entrance examination In Haryana
परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में कहीं परीक्षार्थी पेन के लिए हंगामा करते नजर आए तो कहीं ओएमआर सीट पर विवाद करते नजर आए। पेन उपलब्ध करवा कर तो शांत कर दिया गया, लेकिन ओएमआर सीट को लेकर विवि को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। दोनों ही मामले वैश्य शिक्षण संस्थान में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए पीजीआईएमएस में 12539 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनके लिए विवि ने 47 केंद्र बनाए थे। इनमें से रविवार को 10872 ने परीक्षा दी। परीक्षा से 1667 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। विवि की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए रविवार सुबह आठ बजे से उम्मीदवार केंद्रों के बाहर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों के उम्मीदवारों ने पीजीआई, एमडीयू के अलावा शहर के विभिन्न कॉलेजों व शिक्षण संस्थाओं में यह परीक्षा दी। इन उम्मीदवारों को साढ़े नौ बजे केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व वे बाहर खड़े इंतजार करते रहे। परीक्षा में बीएसई नर्सिंग, एसएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एनपीसीसी, फीजियोथैरेपी व पैरामेडिकल कोर्स के विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाने व इसे निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर पीजीआई के सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार का कहर: बुझा दिए तीन घरों के चिराग, तीनों युवक थे अपने परिजनों के इकलौते बेटे

कुलपति ने लिया व्यवस्था का जायजा
विवि कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश धनखड़, सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमृत भागोल भी रहे। इसके अलावा उड़नदस्ते भी अलर्ट रहे। इन्होंने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। 


यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल

पेन के लिए विद्यार्थियों का हंगामा 
परीक्षा देने के लिए वैश्य शिक्षण संस्थान परिसर में बने केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों को साढ़े नौ बजे अंदर प्रवेश दिया गया। अंदर प्रवेश से पहले यहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हें पेन बाहर छोड़कर आने को कहा। इसके करीब आधे घंटे बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। उन्हें परीक्षा केंद्र में पेन उपलब्ध नहीं कराने की बात कही। ऐसे में विद्यार्थियों ने बगैर पेन के परीक्षा कैसे देने का सवाल उठाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर बाहर खड़े विद्यार्थियों के परिजनों को भी लगी। इसके चलते बाहर भी हंगामा हो गया। बाद में लोगों ने बाहर फेंके गए पेन उठाकर अंदर पहुंचाए। कुछ लोगों ने बाजार से दर्जनों पेन खरीद कर तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाए। इसके बाद मामला शांत हुआ और विद्यार्थी परीक्षा दे पाए। 

ओएमआर शीट दिए जाने का उठा विवाद 
वैश्य शिक्षण संस्थान के ही एक परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को ओएमआर शीट अलग वितरित कर दी गई। इस बारे में विद्यार्थियों को पता लगा तो उन्होंने आवाज उठाई। इस आवाज को परीक्षा केंद्र स्टाफ ने डांट कर वहीं दबा दिया। बाद में विद्यार्थियों ने इस संबंध में ईमेल के जरिये विवि को शिकायत भेजी है। इसमें साफ कहा गया है कि ओएमआर शीट व एडमिट कार्ड का बारकोड मैच नहीं कर रहा है। इस बारे में शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस ओर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए।

इधर, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरीश ने बताया कि एकाध सेंटर पर इस प्रकार की समस्या आई थी। मौके पर ही इसका समाधान करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed