फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज रफ्तार का कहर: बुझा दिए तीन घरों के चिराग, तीनों युवक थे अपने परिजनों के इकलौते बेटे

Sun, 04 Sep 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

वरुण अभी तीन दिन पहले ही बेटे का पिता बना था, जबकि खुशहाल की दो साल की बेटी कशिश है। वहीं निशांत ठाकुर अभी अविवाहित था। हादसे से तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
Three youths died in a horrific road accident in Sonipat of Haryana
वरुण, खुशहाल और निशांत का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियााणा के सोनीपत में तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। अब उनके परिवारों में दो-दो बहन रह गई हैं। बाइक सवार बैंक्वेट हॉल से निकलकर रोड पर आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने एक बाइक सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में पहले कार और फिर बाइक को टक्कर मार दी। रफ्तार तेज होने के कारण चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका।



बहालगढ़ रोड पर शनिवार रात को हुआ हादसा लापरवाही का परिणाम है। विशेषज्ञों के अनुसार वहां सड़क ठीक थी और रात में लाइट भी पर्याप्त थी। जांच टीम का मानना है कि हादसे का मुख्य कारण लापरवाही और तेज गति है। स्कार्पियो व कार सवार काफी तेज गति में थे। इसी दौरान बैक्वेट हॉल से बाइक सवार बाहर आकर कुछ आगे गए थे।

तेज गति के चलते बाइक सवार दो युवकों को देखकर स्कार्पियो चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसने साथ में चल रही कार व आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में खुशहाल सिंह, वरुण व निशांत की मौत हो गई। तीनों की दो-दो बहन ही रह गई हैं। वरुण अभी तीन दिन पहले ही बेटे का पिता बना था, जबकि खुशहाल की दो साल की बेटी कशिश है। वहीं निशांत ठाकुर अभी अविवाहित था। हादसे से तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Three youths died in a horrific road accident in Sonipat of Haryana
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटा होने की खुशी में पार्टी करने जा रहे थे कार सवार
वरुण को शादी के चार साल बाद तीन दिन पहले बेटा हुआ था। वह बेटा होने की खुशी में अपने दोस्तों को दावत देने बहालगढ़ जा रहे थे। दावत देने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए। परिवार बेटा पैदा होने की खुशी में झूम रहा था कि अब मासूम के सिर से पिता का साया उठने की दर्दनाक खबर घर पहुंची। वरुण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं वरुण का दोस्त खुशहाल अपने ताऊ के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग में हाथ बंटाता था। उसके पास भी महज दो साल की बेटी है। इकलौते बेटे के हादसे में जान गंवाने से पूरा परिवार स्तब्ध है।

Three youths died in a horrific road accident in Sonipat of Haryana
बहालगढ़ रोड पर हादसे के बाद खंभे से टकराकर रुकी स्कार्पियो गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बहालगढ़ रोड पर काली माता मंदिर के पास हुआ हादसा
सोनीपत में बहालगढ़ रोड पर काली माता मंदिर के पास तेज गति स्कार्पियो और आई-20 कार की टक्कर हो गई। बाद में स्कार्पियो ने साथ चल रही बाइक को भी टक्कर मारने के बाद खंभे से टकरा गई। हादसे में टक्कर लगने के बाद आई-20 कार पलट गई, जिससे कार सवार दो साथियों के साथ ही बाइक पर जा रहे होटल के वेटर की मौत हो गई। दूसरा वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक परिवार के इकलौते बेटे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बाइक सवार के बयान पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three youths died in a horrific road accident in Sonipat of Haryana
बहालगढ़ रोड पर हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मूलरूप से उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के गांव गडौली फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ की गंगा विहार कॉलोनी निवासी मोहित कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह शादी-पार्टी में वेटर का कार्य करते हैं। उनके साथ में नजफगढ़ के शांति विहार का निशांत ठाकुर, गंगा विहार का अमित व श्याम विहार का शुभम भी वेटर का काम करते हैं। तीनों काली माता मंदिर फिम्स अस्पताल के सामने स्थित बैंक्वेट हाल में काम करने आए थे। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह निशांत, अमित और शुभम दिल्ली जाने के लिए निकले थे। चारों दो बाइक पर सवार थे। वह बैंक्वेट हॉल से निकलकर करीब 50 मीटर ही चले होंगे कि सोनीपत की तरफ से एक तेज रफ्तार आई-20 कार आई।

विज्ञापन
Three youths died in a horrific road accident in Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी दौरान स्कार्पियो भी काफी तेज रफ्तार में आई और आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। बाद में उनकी बाइक को भी टक्कर मार दी। जिससे वह तथा निशांत सड़क पर गिरकर घायल हो गई। स्कार्पियो की टक्कर से आई-20 कार पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार वर्धमान सिटी सोनीपत निवासी वरुण कुमार (24) व उसके दोस्त बाबा कॉलोनी निवासी खुशहाल सिंह (27) की मौत हो गई। मोहित व निशांत को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर निशांत ठाकुर (20) को मृत घोषित कर दिया गया। मोहित को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे में स्कार्पियो की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर करीब पांच फीट दूर जा गिरा। बाद में गाड़ी दूसरे खंभे से टकरा गई। 

बताया जा रहा है कि वरुण शादी के चार साल बाद तीन दिन पहले ही बेेटे का पिता बना था। वह अपने साथियों को पार्टी देने के लिए बहालगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। रविवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बाइक चालक मोहित के बयान पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

स्कार्पियो ने कार व बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो साथियों के साथ ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक चालक के बयान पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। -संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed