फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को किया आमंत्रित

विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को किया आमंत्रित

Thu, 21 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को किया आमंत्रित
विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को किया आमंत्रित
विज्ञापन

सिरसा। देश में कक्षा 6 से 10 तक (10 से 15 साल उम्र के) के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत आमंत्रित किया है। ताकि भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा और मजबूती मिल सकें। इस संबंध में मंगलवार को प्रोजेक्ट के इंचार्ज डॉ. संजय मिश्रा ने दिल्ली में हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड प्रदेशों के इंस्पायर अवार्ड मानक नोडल अधिकारियों व जिला नोडल अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के प्रति जागरूकता और कार्यक्षमता को बढ़ाना था। इंस्पायर अवार्ड मानक में आवेदन के लिए नामांकन की तिथि अब 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। इस बैठक में सिरसा से इंस्पायर अवार्ड मानक के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने भाग लिया। बता दें कि वर्ष 2009-10 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर पुरस्कार योजना की शुरुआत की थी और अब उक्त योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके तहत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी निर्धारित प्रारूप के तहत देश की मान्यता प्राप्त सभी भाषाओं में अपना आवेदन अपने विद्यालय में जमा करवा सकते है। स्कूल प्राचार्य द्वारा स्कूलों में आइडिया प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों के दो से तीन अच्छे विचारों/नवप्रवर्तनों का चयन किया जाएगा, जिसका ऑनलाइन नामांकन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की वेब पोर्टल ई-एमआईएएस पर किया जाएगा। नए विद्यालय वेब पोर्टल पर ई-एमआईएएस पर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन

देशभर के एक लाख विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा देशभर से आने वाले सर्वश्रेष्ठ एक लाख विचारों का चयन किया जाएगा। इन चयनित सभी विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे और ये राशि उनके खाते में डाली जाएगी। विचारों का चयन उसकी नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान में मौजूद तकनीक से बेहतरी के आधार पर होगा। इसके पश्चात पूरे भारत से जिला स्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट कंप्टीशन करवाकर एक लाख नवप्रवर्तनों में से 10 हजार नवप्रवर्तनों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के लिए किया जाएगा। इसके बाद राज्यस्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट स्पर्धा द्वारा 10 हजार में से एक हजार नवप्रवर्तनों का चयन होगा। चयनित 1000 प्रतिकृति को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में रखा जाएगा, जहां से श्रेष्ठ 60 को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिन्हें मार्च में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत विद्यार्थियों के मौलिक विचारों को आमंत्रित किया गया है। विचारों का चयन उसकी नवीनता और नवप्रवर्तन के लिए विद्यार्थी द्वारा दी गईं जानकारी के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जिला के सभी स्कूल मुखियाओं को संबंधित पत्र भेज दिया गया है।

डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, डीईओ सिरसा।
ये विचार नहीं होंगे मान्य:
प्रतियोगिता में सामान्य विचार/प्रोजेक्ट जैसे पन बिजली परियोजना, बारिश के पानी का संग्रहण, जल स्तर सूचक, जैविक खाद, पत्र पेटी सूचना यंत्र, ऊर्जा बनाने के लिए टरबाइन का प्रयोग, भूकंप सूचक यंत्र को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इंस्पायर अवार्ड्स मानक में बच्चों के केवल नवप्रवर्तनों के लिए प्रेरित करना है। माता पिता बच्चों को मौलिक विचारों को प्रोटोटाइप/मॉडल बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अपने खुद के विचार नहीं दे सकते।
-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर अवार्ड्स मानक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed