फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एनडीपीएस एक्ट में युवक को एक साल तो मोबाइल छीनने पर दो को पांच-पांच साल की कैद

एनडीपीएस एक्ट में युवक को एक साल तो मोबाइल छीनने पर दो को पांच-पांच साल की कैद

Wed, 09 May 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट में युवक को एक साल तो मोबाइल छीनने पर दो को पांच-पांच साल की कैद
चरस सप्लाई करने पर एक साल तो मोबाइल छीनने पर पांच साल की कैद
विज्ञापन

- अलग-अलग मामलों में एडीजे जसबीर सिंह की अदालत ने सुनाया फैसला

: छीना झपटी को गंभीर अपराधों की श्रेणी में किया सरकार ने शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चरस सप्लाई करने पर अदालत ने सोनीपत जिले के गांव धनाना गांव निवासी राजेंद्र व जोगेंद्र को एक-एक साल की कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि मोबाइल छीनने पर डीएलएफ कालोनी निवासी रवि व चिन्नोट कालोनी निवासी निशांत को पांच-पांच साल की कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

सोनीपत के युवक हैफेड चौक पर आए थे चरस सप्लाई करने
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जनवरी 2016 को सीआईए वन को सूचना मिली कि सोनीपत जिले के गांव धनाना गांव निवासी राजेंद्र व जोगेंद्र चरस सप्लाई करने हैफेड़ चौक के पास आएंगे। एसआई जयबीर सिंह ने योजना के तहत आरोपियों को चौक पर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास करीब 250 ग्राम चरस बरामद हुई थी। तभी से आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला अदालत में केस चल रहा था। सोमवार को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया, जबकि मंगलवार को एक-एक साल कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


एमबीबीएस के छात्र से मोबाइल छीनना पड़ा महंगा
करीब एक साल पहले अर्बन एस्टेट एरिया में सेक्टर 3-4 निवासी निशांत बाइक से जा रहा था। जो एमबीबीएस का छात्र है। आरोप था कि डीएलएफ कालोनी निवासी रवि व चिन्नोट कालोनी निवासी निशांत ने उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने स्नेचिंग का मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को पांच-पांच साल कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेेगी। बता दें कि छीना झपटी को सरकार ने गंभीर अपराध की श्रेणी में शामिल किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed