फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शॉर्टकट न अपनाए वकील, मेहनत से केस तैयार कर पैरवी करें- जस्टिस राजवीर सहरावत

शॉर्टकट न अपनाए वकील, मेहनत से केस तैयार कर पैरवी करें- जस्टिस राजवीर सहरावत

Sun, 18 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शॉर्टकट न अपनाए वकील, मेहनत से केस तैयार कर पैरवी करें- जस्टिस राजवीर सहरावत
फोटो नंबर... 17 आरओएच 8,9,10,11
विज्ञापन

शॉर्टकट न अपनाए वकील, मेहनत से केस तैयार कर पैरवी करें- जस्टिस राजवीर सहरावत
- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज राजवीर सहरावत का बार एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित
- जज बनने के बाद पहली बार जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे जस्टिस सहरावत

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज राजवीर सहरावत का शनिवार को जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे। जज बनने के बाद पहली बार जिला बार में पहुंचे राजवीर सहरावत का बार प्रधान दीपक कुंडू सहित बार कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन विजेंद्र सिंह अहलावत भी मौजूद रहे।
जिला बार प्रधान दीपक कुंडू ने बताया कि मूलरूप से रोहतक की देव कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह जज बनने से पहले हाई कोर्ट में वकालत करते थे। इससे पहले वह रोहतक बार एसोसिएशन के भी सदस्य रहे है। सहरावत की ससुराल भी रोहतक में ही है। वह काफी समय तक जिला बार से जुड़े रहे। बार प्रधान कुंडू ने कहा कि यह दिन जिला बार के लिए ऐतिहासिक है। जिला बार से लगातार कोई न कोई सदस्य हाईकोर्ट में उच्च पदों पर जा रहे है। इससे जिला बार के सभी सदस्य गर्व महसूस करते है। प्रधान दीपक कुंडू ने वकीलों की पार्किंग और चैम्बर्स के लिए जगह दिलवाने के लिए जस्टिस सहरावत से मांग की।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में जस्टिस सहरावत ने कहा कि रोहतक का मेरे जज बनने में अहम योगदान है। रोहतक से छात्र जीवन और वकालत में मैंने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने वकीलों से शार्टकट न अपनाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि मेहनत से केस तैयार कर पैरवी करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जस्टिस सहरावत ने काउंसिल की ओर से आयोजित वकालत परीक्षा पास करने वाले जिले के 25 वकीलों को सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम में बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन विजेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि 50 वर्ष पूरे कर चुके पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ के सभी वकीलों को काउंसिल की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के वकीलों के लिए 22 मार्च को जालंधर में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद अप्रैल माह में रोहतक बार में सम्मान समारोह होगा। उन्होंने वकीलों के लिए एडवोकेटस वैलफेयर फंड एक्ट लागू होने तथा उससे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला बार के उपप्रधान जेपी अहलावत, सचिव सुमित बुधवार, सीमा दुहन, अनुशासनात्मक समिति के बार काऊंसिल के मनोनीत सदस्य प्रदीप, लोकेन्द्र फौगाट, प्रदीप मलिक, शिव शर्मा, राजेन्द्र कादियान, नसीब डागर, रामकरण अत्री, रामेश्वर हुड्डा, नसीब पंघाल, बलवान सुहाग, रणबीर ढाका, सुनील खरब, जितेन्द्र हुड्डा, अरविन्द श्योराण, रमेश चन्द और रमेश खुना सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
--
फोटो : 17 आरओएच 8-11
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed