फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांसद दीपेंद्र हुड्डा .....

सांसद दीपेंद्र हुड्डा .....

Wed, 29 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा .....
फोटो सहित...आज की खबर का ईपीएस लगाया जाए....
विज्ञापन

फ्लैग : रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन के निर्माण पर बोले सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बोले
हेडिंग : चार साल की देरी के लिए माफी मांगे सरकार
: बोले, खुशी है सीएम को उनके द्वारा भेजी फाइल मिल गई
: रेल कोच फैक्ट्री व रोहतक के रेल बाईपास को भाजपा ने डाला ठंडे बस्ते में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार चार साल की देरी से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का काम शुरू कराने के लिए भूमि पूजन कराने जा रही है। इसके लिए सरकार को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सांसद ने कहा कि उन्होंने खुद हांसी व महम के लोगों के साथ मिलकर योजना को शुरू कराने के लिए धरना दिया था। जनता के दबाव का असर है कि अब सरकार योजना पर काम करने जा रही है।

सांसद ने मुख्यमंत्री के रोहतक महम हांसी रेलवे लाइन की फाइल न मिल पाने और खो जाने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्र है कि उनके द्वारा भेजी गई फाइल मुख्यमंत्री को मिल गई। खुद उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत के साथ रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाईन परियोजना को यूपीए सरकार के समय 2011 और प्रदेश सरकार से 2012-13 में मंजूर कराया था। इतना ही नहीं, 385 करोड़ रुपये आवंटित कराकर 28 जुलाई 2013 को इस परियोजना का तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे से हांसी में शिलान्यास कराकर काम भी शुरू करवा दिया था। 2014 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई, जिसके बाद से अब तक योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। 3500 करोड़ की लागत से गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री और रोहतक का रेलवे बाईपास धूल फांक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed