फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गर्वित योजना के लिए तैयार होंगे 70 हजार स्वयं सेवक : कटारिया

गर्वित योजना के लिए तैयार होंगे 70 हजार स्वयं सेवक : कटारिया

Mon, 25 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
गर्वित योजना के लिए तैयार होंगे 70 हजार स्वयं सेवक : कटारिया
गर्वित योजना के लिए तैयार होंगे 70 हजार स्वयं सेवक : कटारिया
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस परिसर में गर्वित योजना के स्टेट कोआर्डिनेटर राजीव कटारिया ने युवाओं की एक बैठक ली। इसमें डीएसएम हंसराज शर्मा भी मौजूद थे। इस अवसर पर राजीव कटारिया ने युवाओं को योजना के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्वित ग्रामीण विकास के लिए तरुण योजना है। प्रदेश में गांवों के चहुंमुखी विकास में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं की ग्रामीण विकास में भागीदारी के लिए गर्वित योजना के तहत प्रदेशभर में हर साल 18 से 25 आयु वर्ग के करीब 60 से 70 हजार स्वयं सेवक तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गर्वित योजना का पहला प्रांतीय सम्मेलन आठ अक्तूबर को भिवानी में होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सम्मेलन ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की देखरेख में आयोजित होगा। सम्मेलन के लिए गांवों में स्वयं सेवकों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के साथ स्वयं सेवकों द्वारा ग्रामीणों को प्रदेश व केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवकों का 12वीं कक्षा तक पास होना जरूरी है ताकि वे वर्तमान की जरूरत सूचना क्रांति के जरिये कार्य कर सके। गांव की टीम में कम से कम दस स्वयं सेवक होंगे। उन्होंने बताया कि प्रांतीय सम्मेलन केवल पंजीकृत स्वयं सेवक ही भाग ले सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक सदस्य को पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक-द्वितीय संयोजक नरेन्द्र सहजलान, ब्लॉक-प्रथम संयोजक दीपक रानीला, ब्लॉक बाढड़ा संयोजक मुनेश पातुवास, डॉ. संजीव मडिया, सुधीर स्वामी, सतीश कलियाणा, वीरेन्द्र झोझू, अभिषेक पालड़ी, प्रदीप आदमपुर, जगत सिंह बधवाना, मोनू जावा, विकास कलाली, सावन बलाली, अंकित दाढ़ीबाना, विवेक शर्मा, सुधीर चरखी, अमित, संदीप, अमरजीत, अंकित चरखी, सोमेश कौशिक, सुनील बीजणा, मनजीत बादल, अनिल चंदेनी, विकास चंदेनी, कर्मबीर, मंडौली, नवीन खेड़ी बत्तर, पप्पू मैहड़ा, विकास गोकल, जयकुमार ढ़ाणी फौगाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed