फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिहार में गई सरकार का दर्द अहीरवाल तक पहुंचा

बिहार में गई सरकार का दर्द अहीरवाल तक पहुंचा

Fri, 28 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिहार में गई सरकार का दर्द अहीरवाल तक पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने का दर्द अहीरवाल तक देखने को मिला है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव ने नीतीश कुमार को देश का सबसे बड़ा अवसरवादी नेता करार दिया है। उधर, भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि चार साल तक तो नीतीश कुमार महत्वकांशी नहीं थे। अब उन्होंने बिहार हित में कोई निर्णय लिया तो इसमें महत्वकांक्षा कहां से आ गई।
राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं राबड़ी देवी की छठे नंबर की पुत्री अनुष्का उर्फ धनु की शादी हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव से हुई है। बिहार की महागठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल रही। ऐसे में महागठबंधन की सरकार गिरना कहीं न कहीं अहीरवाल के राजनीतिक परिवारों को भी खल रहा है। चिरंजीव राव ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि नीतीश कुमार ने चार साल बाद फिर से भाजपा से हाथ मिलाकर साबित कर दिया है कि वे देश के सबसे बड़े अवसरवादी नेता हैं। जिनका कोई सिद्धांत नहीं है और न ही उनमें कोई नैतिकता है। चिरंजीव राव ने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को वोट किया था। लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। दूसरी तरफ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी राजद है जिसके चलते सरकार बनाने का मौका पहले राजद को मिलना चाहिए, लेकिन रातों रात नीतीश ने भाजपा से हाथ मिलाकर दोबारा सरकार बना ली। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन

नीतीश को लालू ने बनवाया सीएम
चिरंजीव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनवाया था। वो चाहते तो किसी ओर को भी मुख्यमंत्री बनवाया सकते थे। लेकिन नीतीश कुमार ने निजी स्वार्थ के लिए सभी को धोखा दिया है। चिरंजीव राव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते थे कि यदि बिहार में नीतीश मुख्यमंत्री बने तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे और आज वही भाजपा नीतीश कुमार को अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना रही है। भाजपा एवं नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। चिरंजीव राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के किसानों को विशेष पैकेज की भी घोषणा की हुई है जो कि आज तक नहीं दिया है। वहीं इस मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार हित में निर्णय लिया है। इसमें महत्वकांक्षा कहां से आ गई। नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed