फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाहरी पर नगर परिषद पड़ेगी भारी, शहर को जाम से निजात दिलाने की तैयारी

बाहरी पर नगर परिषद पड़ेगी भारी, शहर को जाम से निजात दिलाने की तैयारी

Thu, 27 Jul 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाहरी पर नगर परिषद पड़ेगी भारी, शहर को जाम से निजात दिलाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
नगर परिषद ने शहर को जाम से निजात दिलाने की एक तरह से जुगत कर ली है। इसकी सबसे पहली मार बाहर से यहां आकर रेहड़ी लगाने वालों पर पड़ने वाली है। नप की यह योजना कितनी कारगर होगी और क्या ‘बड़ी मछलियों’ पर भी नगर परिषद हाथ डालेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। नगर परिषद ने शहर में रेहड़ी लगाने वालों का सर्वे कर लिया है। शहर में लगे जाम को लेकर एक जून को एसडीएम की अध्यक्षता में नगर परिषद, पुलिस, स्वास्थ्य आदि महकमों की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में शहर को जाम से निजात दिलाने पर मंथन किया गया, इसमें सर्वाधिक परेशानी रेहड़ी संचालकों के कारण आना पाया गया। मीटिंग में पता लगा कि शहर में बाहरी राज्यों से आकर लोग रेहड़ियां लगाते हैं। रेहड़ी लगाने की कोई निश्चित जगह नहीं होने के कारण ये लोग मर्जी से रेहड़ी लगा लेते हैं जिससे शहर में जगह-जगह जाम लग जाता है। हालांकि नगर परिषद इनके लिए निश्चित जगह पर रेहड़ी लगाने के लिए जगह भी चिन्हित कर रहा है।

शहर में करीब 2000 रेहड़ियां
नगर परिषद की ओर से किए गए सर्वे में पता लगा कि शहर में स्थानीय रेहड़ियों की संख्या करीब 400 हैं। वहीं बाहरी बाहरी रेहड़ियों की संख्या 1600 से अधिक हैं। इन बाहरी लोगों के सड़कों पर इच्छा अनुसार रेहड़ियां लगाने से जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो जाम के चलते वाहन चालकों में नोकझोंक तक देखी गई है।
विज्ञापन


नप करता है कार्रवाई
नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कई बार अभियान चलाए। इसके लिए सबसे बड़ी कार्रवाई रेहड़ी संचालकों पर पड़ी। रेहड़ी खड़ी करने के लिए कोई निश्चित जगह नहीं होने के कारण भी ये रेहड़ी संचालक कार्रवाई से बेहद खफा थे। इसके बाद पिछले दिनों बैठक हुई जिसमें स्थानीय स्तर पर रेहड़ी लगाने वालों का सर्वे किया गया। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कोई बाहर का व्यक्ति शहर में एक साथ 20 से 30 रेहड़ियां ले आता है। वह इन पर अपने साथ लाए बाहर के आदमी भी लगा देता है। ऐसे में ये लोग शहर के विभिन्न मार्गों पर फैल जाते हैं। इन रेहड़ियों के चलते शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पिछले दिनों मीटिंग हुई थी जिसमें रेहड़ी वालों का सर्वे कराने का निर्णय किया गया। एक बार सर्वे की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही कुछ कार्रवाई की जाएगी। -कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी

इस संबंध नगर परिषद सर्वे कर रहा है। हालांकि इन्हें हटाने का इरादा नहीं है। कुछ जगह चिन्हित कर ली जाएंगी जिसके बाद इन्हें वहीं लगाने के लिए पाबंद किया जाएगा। जिससे जाम की स्थिति न बने। -मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed