फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर को मिलेगी एक और नए सेक्टर की सौगात

शहर को मिलेगी एक और नए सेक्टर की सौगात

Wed, 12 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
शहर को मिलेगी एक और नए सेक्टर की सौगात
शहर को मिलेगी एक और नए सेक्टर की सौगात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के लोगों को आने वाले दिनों में नए बनने वाले सेक्टर 25 में सुविधाओं की सौगात मिलेगी। इस सेक्टर के विकास की योजना पर काम शुरू हो गया है। अब झज्जर रोड स्थित इस सेक्टर में आवासीय और व्यवसायिक कांप्लेक्स के अलावा स्कूल और अस्पतालों के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है। हुडा अधिकारियों का कहना है कि इस सेक्टर को आधुनिकतम तौर-तरीकों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे आसपास की गांवों को भी काफी फायदा होगा।
शहर के सेक्टर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह और 14 का विकास पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अलावा कुछ समय पहले 21-पी के नाम से हिसार रोड पर भी सेक्टर का निर्माण हुआ था। शहर की आबादी को देखते हुए हुडा की तरफ से एक और नया सेक्टर बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए कन्हेली गांव के सामने आरटीए कार्यालय के नजदीक जमीन फाइनल की गई थी। सरकार की तरफ से प्रस्ताव पास होने के बाद नए सेक्टर-25 पर डेवलपमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुरूआती चरण में डेवलपमेंट कार्य के तौर पर इसमें रास्ते और पार्क आदि तैयार किए जाएंगे। 272 एकड़ में सेक्टर का निर्माण होगा। इसमें 60.78 एकड़ में आवासीय और 58.09 एकड़ में व्यवसायिक क्षेत्र बनाया जाएगा। आवासीय क्षेत्र में 627 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ घूमने-फिरने के लिए तीन पार्कों का भी निर्माण होगा। फिलहाल इसके निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों की मानें तो दीपावली या फिर इस साल के आखिर तक डेवलपमेंट कार्य पूरा होने के बाद प्लांट आवंटित किए जाएंगे। प्लॉट का रेट अभी तय होना है।
विज्ञापन


बदल जाएगी कन्हेली की तस्वीर

नए सेक्टर का निर्माण होने के बाद न केवल शहर के विकास को पंख लगेंगे बल्कि कन्हेली गांव समेत आसपास के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। अभी तक कन्हेली गांव को शहर से दूर माना जाता है। हाल ही में वहां पर आरटीए कार्यालय शिफ्ट होना और अब नए सेक्टर का निर्माण होने से काफी प्रगति होगी। इसके अलावा ओमेक्स सिटी के नजदीक सेक्टर बनने के बाद यहां पर लोगों की डिमांड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा सेक्टर का प्रारूप

- सेक्टर की कुल भूमि : 272 एकड़
- ग्रीन बेल्ट : 20.46 एकड़
- सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट : 13.32 एकड़
- पार्क : 25.27 एकड़
- चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क : 2.73 एकड़
- पब्लिक के लिए प्रयोग होने वाला स्पेस : 68 एकड़

आवासीय क्षेत्र में निर्माण

- कुल आवासीय क्षेत्र : 60.78 एकड़
- कुल प्लॉट एरिया : 30.86 एकड़
- शॉपिंग सेंटर : 2.14 एकड़
- प्राइमरी स्कूल : 1.10 एकड़
- नर्सरी स्कूल : 0.50 एकड़
- नर्सिंग होम : 0.10 एकड़
- क्लीनिक साइट : 0.11 एकड़
- पॉली क्लीनिक : 1.20 एकड़
- पुलिस पोस्ट : 0.50 एकड़
- रोड, पार्क और ओपन स्पेस : 20.77 एकड़

व्यवसायिक क्षेत्र में निर्माण

- कुल व्यवसायिक क्षेत्र : 58.09 एकड़
- दुकानें : 17.065 एकड़
- रोड, पार्किंग और ओपन स्पेस : 40.995 एकड़

नए सेक्टर के लिए डेवलपमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें आवासीय और व्यवसायिक एरिया को दो अलग-अलग भागों में बांटा गया है। डेवलपमेंट का कार्य पूरा होने के बाद प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। नए सेक्टर का निर्माण होने से लोगों को काफी लाभ होगा।
- अमित गुलिया, एस्टेट ऑफिसर, हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed