{"_id":"596538ce4f1c1b4c498b460c","slug":"101499805902-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच-समझकर आएं, पांच दिन नहीं होगा निगम में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच-समझकर आएं, पांच दिन नहीं होगा निगम में काम
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से निगम में तीन दिन की संभावित हड़ताल, फिर दो दिन की छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम में बुधवार से कर्मचारी तीन दिन की संभावित हड़ताल पर जाएंगे। जबकि हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को कार्यालय की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सुबह नौ बजे निगम कार्यालय में मीटिंग करके हड़ताल पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। न तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया और न समान काम-समान वेतन के फॉर्मूले को लागू किया। कर्मचारी कई बार सरकार को मांग पत्र दे चुके हैं। सरकार के रवैये को देखते हुए 11, 12 और 13 जुलाई को प्रदेश स्तर पर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में हड़ताल रहेगी। हालांकि मंगलवार को संघ के नेताओं और सरकार के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन अभी तक उन्हें हड़ताल न करने का कोई संदेश नहीं आया है। संघ के महासचिव श्रवण बोहत ने बताया कि मीटिंग में फैसला किया जाएगा कि तीन दिन की हड़ताल जारी रहेगी या सरकार को समय दिया जाएगा। साथ सफाई का ठेका लेने वाली निजी एजेंसी के कर्मचारियों से भी हड़ताल में भाग लेने के लिए समर्थन मांगा है।