{"_id":"594ec2b34f1c1bcc4e8b4764","slug":"101498333875-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे दस्तावेज वाले चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा नहीं काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे दस्तावेज वाले चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा नहीं काटे चालान
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरे दस्तावेज वाले आटो चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा, नहीं काटे चालान
महेंद्रगढ़। विगत दिनों साइबर सिटी गुरुग्राम में ऑटो में हुए एक युवती के साथ रेप मामले को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस ने ऑटो चालकों पर शिकंजा कसना शुरू दिया है। इसलिए उन्होंने रजिस्टर में ऑटो चालक का रिकार्ड मैनटेन करने का फैसला किया। इसी के तहत शनिवार को जीआरपी ने अधूरे दस्तावेज रखने वाले ऑटो को चेतावनी देकर महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया और चालान नहीं काटे। इसपर ऑटो चालक भड़क गए और उन्होंने हड़ताल कर दी। उन्होंने जीआरपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आटो चालकों की हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे जीआरपी जवान ऑटो चालकों के पास पहुंचे। चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने दस्तावेज की जांच की और पूरे दस्तावेज नहीं रखने वाले ऑटो चालकों को बाहर जाने के आदेश दिए। इससे आटो चालक भड़क गए और बाहर जाने के बाद उन्होंने जीआरपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पर लगभग 100 ऑटो खड़े होते हैं जिनमें से कुछ आटो चालकों को दस्तावेज पूरे न होने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इसलिए शुक्रवार को हमने हड़ताल कर दी है। हड़ताल तब तक जारी रहेगी। जब तक उनको स्टेशन पर ऑटो नियमित खड़ी रहने की अनुमति नहीं दी जाती। आटो चालकों ने जीआरपी कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि जीआरपी कर्मचारियों ने दस रुपये प्रतिदिन प्रति ऑटो की पैसे देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने देने से मना कर दिया तो उन्होंने बाहर कर दिया।
रेलवे स्टेशन पर ऑटो खड़ा करने के लिए नियमों का करना होगा पालन:
जीआरपी इंचार्ज अभय सिंह ने बताया कि अगर ऑटो चालकों को स्टेशन पर ऑटो खड़े करने हैं तो उनको नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों के पास आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस एवं प्रदूषण पर्ची होनी चाहिए। इसके अलावा इंश्योरेंस एवं अनुमति भी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जीआरपी ऑटो चालकों का रिकार्ड भी मैनटेन कर रही है। ऑटो चालकों को ऑटो के साथ फोटो खिंचवाकर जीआरपी चौकी में जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 11 ऑटो चालक अपने दस्तावेज पूरे कर चुके हैं और उन्होंने अपने फोटो भी चौकी में जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
रेलवे स्टेशन पर खड़े रहने वाले ऑटो चालकों की हड़ताल होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतर कर यात्री ऑटो की तरफ आगे बढ़े किंतु ऑटो चालकों ने कहीं भी जाने से मना कर दिया। हड़ताल होने पर उन्हें पैदल ही अपने गंतव्य को जाना पड़ा। बहुत से यात्रियों ने फोन कर अपने परिचित को बुला लिया वो उनके साथ बाइक पर बैठकर चले गए।
वर्जन:
ऑटो चालकों द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार हैं। वे उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन कर रहे हैं। जिन ऑटो चालक के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे उनको स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया गया है। ये चेकिंग अब रोजाना जारी रहेगी। जब तक ऑटो चालक अपने दस्तावेज पूरे नहीं कर लेते तब तक उनको स्टेशन पर आने की अनुमति नहीं होगी।
-अभय सिंह, इंचार्ज राजकीय रेलवे पुलिस चौकी महेंद्रगढ़।