{"_id":"59457af24f1c1bbd048b4579","slug":"101497725682-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को दोबारा नहीं जलने दिया जाएगा : कैप्टन अभिमन्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को दोबारा नहीं जलने दिया जाएगा : कैप्टन अभिमन्यु
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद।
नारनौंद की धरती पूरे प्रदेश में भाईचारे का संदेश देती है। कुछ ताकते प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ना चाहती हैं वो जातपात के नाम पर लोगों को बांटकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती हैं। लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उक्त शब्द वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सुरेश एमसी द्वारा आयोजित भाईचारा रैली में संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता किसानों और कर्मचारियों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। जातपात का जहर घोल कर प्रदेश को जलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब प्रदेश को नही जलने दिया जाएगा।
अभय चौटाला को खुुली चुनौती, किसानों के लिये क्या किया बताएं
वित्त मंत्री ने अभय चौटाला को खुली चुनौती देते हुए कहा कि इनेलो के शासन में किसानों के लिए उन्होंने कितने कार्य किए बताएं। भाजपा के ढाई साल के शासन में किसानों के लिए अनेकों नीतियां बनाकर उनको लाभ दिया गया। प्रदेश में जब इनेलो की सरकार थी तो एसवाईएल नहर का पानी लाने के लिए भाजपा के छह विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था। इनेलो ने अगर उस समय कुर्सी छोड़ दी होती तो आज से 12 साल पहले एसवाईएल का पानी आ गया होता। वहीं पिछले 10 साल की कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी एसवाईएल मामले में कोई सुध नहीं ली। तीन तीन साल तक कोर्ट में अपना वकील तक नहीं खड़ा किया। जिनके कारण कोर्ट में मामला लंबित रहा। भाजपा ने सत्ता में आते ही मजबूत वकील खड़ा करके मामले की अच्छी तरह से पैरवी की और कोर्ट का फैसला प्रदेश के हित में आया। आज इनेलो और कांग्रेस ड्रामा कर रही हैं कि वो एसवाईएल का पानी लाने के लिए रास्ते रोककर पंजाब के वाहनों पर पाबंदी लगा देंगे। इनकी मंशा प्रदेश में पानी लाने की नही बल्कि प्रदेश का माहौल खराब करने की रणनीति में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
हुड्डा ने ही किसानों की जमीनों को रॉबर्ट वाड्रा को सौंपने का काम किया
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद को किसान हितैषी कह रहे हैं। उन्होंने ही किसानों को सबसे ज्यादा बर्बाद किया है और किसानों की जमीनों रॉबर्ट वाड्रा को सौंपने का काम किया है। कांग्रेस के शासन में किसानों को 800 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया था जबकि भाजपा के ढाई साल के शासन में किसानों को तीन हजार करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी कांग्रेस ने लागू नहीं की और सत्ता से बाहर जाते ही आज वो इस रिपोर्ट को तुरंत लागू करने की मांग कर रहे हैं।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अजय सिंधु, सुरेश एमसी, मंदीप मलिक, जोगी राम सिहाग, रामअवतार वाल्मीकि, महाबीर शर्मा, अशोक माजरा, राजेंद्र लांबा, राजबीर खेड़ी, डॉक्टर पांडे, संजय खर्ब, रामस्वरूप डाटा, आशा खेदड़, मास्टर उदेय सिंह, जयबीर माजरा, आजाद सिंह, नरेश वर्मा, सत्यवान दुहन, सुनिलपाल वाल्मीकि, पप्पू सिसाय, कृष्ण डाटा, सुनील बैरागी, जगदीश भैरो, अमरजीत लोहान, आजाद शर्मा, कप्तान सिंघवा, एस पी मल्हान, राजेश सूरा, विक्रम शर्मा, रामफल गुराना, सतपाल श्योराण, राजेश भकलाना आदि मौजूद रहे।