{"_id":"6695a044a92c5b94fb0e6414","slug":"100-buses-sent-for-home-ministers-rally-rural-routes-will-be-affected-rohtak-news-c-17-roh1020-464201-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गृह मंत्री की रैली के लिए भेजीं 100 बसें, ग्रामीण रूट रहेंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गृह मंत्री की रैली के लिए भेजीं 100 बसें, ग्रामीण रूट रहेंगे प्रभावित
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज बस से आप मंगलवार को कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो संभल जाएं। हो सकता है बस न मिलने से आप कहीं फंस जाएं। इसलिए घर से निकलने से पहले यातायात के साधनों की पुष्टि जरूर कर लें। यह हम नहीं, रोडवेज की व्यवस्था यही बयां कर रही है।
दरअसल, महेंद्रगढ़ में मंगलवार को गृहमंत्री की रैली है। इसके लिए रोहतक डिपो की 170 बसों में से 100 महेंद्रगढ़ भेजी जा रही हैं। शेष बसों में करीब 10 वर्कशॉप में मरम्मत के लिए व शेष 60 बसें दिन भर में यात्रियों के आवागमन के लिए उपलब्ध रहेंगी। ये 50 बसें रोजाना बसों में यात्रा करने वाले करीब 30 हजार से अधिक यात्रियों के लिए नाकाफी हैं। ऐसे में मंगलवार को बसों में सीट ही नहीं, खड़े होने तक के लिए जगह मिलना मुश्किल रहेगा।
रोडवेज विभाग की मानें तो ज्यादातर बसें ग्रामीण रूटों से ली जाएंगी। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने व रोजगार के लिए शहर आने वालों की समस्या बढ़ना स्वाभाविक है। रोजाना बसों में यात्रा करने वाले लोगों को भी अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बसों की कमी के चलते मौजूदा बसों में भीड़ रहने के साथ धक्का-मुक्की हाेने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। रोडवेज बसों की कमी के चलते निजी बसों व अन्य वाहनों में भी भीड़ रहेगी। इससे महिलाओं व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन
वर्जन
मुख्यालय से 100 बसें महेंद्रगढ़ भेजने के निर्देश मिले हैं। इसके चलते बसें वहां भेजी गई हैं। यात्रियों के लिए डिपो में 70 बसें उपलब्ध रहेंगी। इनके जरिए बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
नवीन कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो।