फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 years wasted behind Hooda, give BJP a chance in Kiloi, we will forget the work of Congress for 60 years: Nayab Saini

हुड्डा के पीछे 10 साल बर्बाद किए, किलोई में भाजपा को मौका दें, कांग्रेस के 60 साल के काम भूल जाएंगे : नायब सैनी

Thu, 03 Oct 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 03 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
10 years wasted behind Hooda, give BJP a chance in Kiloi, we will forget the work of Congress for 60 years: Nayab Saini
02सीटीके13..गढ़ी सांपला-किलोई हलके से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को आ​शीर्वाद देते मुख्यमंत्री
रोहतक। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि गढ़ी सांपला-किलोई हलके ने 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पीछे बर्बाद किए। एक बार भाजपा को मौका दें, इतना विकास करवाएंगे कि कांग्रेस के 60 साल के काम भूल जाएंगे। नायब सैनी बुधवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा के समर्थन में चमारिया रोड पर एक निजी गार्डन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम चरण में है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। गढ़ी सांपला-किलोई हलके के विकास के लिए जितना भी बजट आवश्यक होगा, वह दिया जाएगा। विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ धोखा किया है। जनसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, सतीश शर्मा, कमल सिंह सैनी, वीर सिंह हुड्डा, प्रेम सिंह हुड्डा, आशा शर्मा व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहुल बहन को साथ ले आए, अपने जीजा वाड्रा को क्यों नहीं लाए
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में पर्यटन करने के लिए आए हैं। भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा की सड़कों का विकास किया है, इसलिए राहुल गांधी हरियाणा में रोड शो कर रहे हैं। वे बहन को साथ ले आए, लेकिन हरियाणा के लोगों को मलाल है कि वे अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को साथ क्यों नहीं लाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में जो वादे किए, अब तक पूरे नहीं हुए हैं। अब हरियाणा की जनता को ठगना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कहते हैं कि बिना भ्रष्टाचार के सरकार नहीं चलती और चुनाव जीतने के बाद वे सबसे पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे। 8 तारीख के बाद जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed