फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 policemen honored for doing commendable work

Rohtak News: सराहनीय कार्य करने पर 10 पुलिसकर्मी सम्मानित

Tue, 25 Mar 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
10 policemen honored for doing commendable work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस लाइन में परेड कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य पर दस पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने डायल 112, पीसीआर, राइडर व अन्य वाहनों का निरीक्षण भी किया।
सम्मानित होने वालों में से सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह व एसआई जितेन्द्र कुमार को गांव नांगल तेजू निवासी एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा कर आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। थाना शहर रेवाड़ी में तैनात सिपाही तिलकराज व होमगार्ड विक्रम सिंह को राजस्थान के थाना सदर अलवर क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक के साथ आरोपी को काबू करने, थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा की राइडर नं 21 पर तैनात सिपाही तिलकराज व एसपीओ देवेन्द्र को मोबाइल स्नैचिंग के मामले में आरोपी को काबू करने, थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा की राइडर नं 20 पर तैनात सिपाही सचिन व एसपीओ अजित को चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

थाना खोल में तैनात एसपीओ तेजबीर को नांगल मूंदी बस स्टैंड से ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार साइबर सैल रेवाड़ी में तैनात सिपाही रोहित कुमार को थाना धारूहेड़ा व माडल टाउन में दर्ज पशु व वाहन चोरी के अलग अलग मामलों में आरोपियों को काबू करने में अहम भूमिका निभाने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। परेड के पश्चात पुलिस लाइन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता एवं साफ सफाई रखने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed