फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 people missing in 72 hours, no clue about even one

Rohtak News: 72 घंटे में 10 लोग लापता, सुराग एक का भी नहींं

Mon, 26 Aug 2024 07:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
10 people missing in 72 hours, no clue about even one
रोहतक। जिले से हर तीसरे दिन एक व्यक्ति लापता हो रहा है। शहर में इस तरह लगातार लोगों के गायब होने का सिलसिला जारी है। रोहतक से 72 घंटे में 10 लोग लापता हो गए है और अभी तक किसी की कोई सूचना नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लापता होने वाले में अधिकतर बालिग है। गुमशुदगी दर्ज करके सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


केस -1
आर्यनगर थानाक्षेत्र से पीजीआईएमएस में रेडियो ग्राफर के रूप में तैनात नरेश अहलावत(46) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन की ओर से एक लड़की पर गायब कराने की आशंका व्यक्त की है। शनिवार की शाम को घर से निकला था और वापस नही आया है। पीड़ित भाई रमेश की ओर से उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन





केस -2
सिटी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले से एक युवती लापता हो गई। पीड़िता मां की ओर उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना शनिवार रात को हुई थी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। युवती एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






केस- 3
आईएमटी थानाक्षेत्र के बालियाणा गांव निवासी महाबीर सिंह रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके बेटे इंद्रसिंह की ओर से थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। 24 अगस्त को वह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं है। पुलिस ने बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।




केस- 4
कहानौर से शनिवार को पूर्ण नाम का एक युवक का रहस्यमय हालत में लापता हो गया। पीड़ित की बहन सुमन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह दो दिन से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।







केस -5
कलानौर वार्ड- तीन निवासी मुकेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई गौरव पुराना बस अड्डा के पास गया था। वहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो हो गया। हालांकि उसकी बाइक बस अड्डे की पार्किंग में खड़ी मिल गई है, लेकिन उनका भाई गौरव का पता नहीं चला है।


केस -6
लाखनमाजरा गांव से एक युवक लापता हो गया। पीड़ित पिता मुनीराम की ओर से लाखन माजरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार रात को वह सोया था और सुबह घर से लापता मिला। काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लाखन माजरा पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।




केस-7
महम से एक महिला रहस्यमय परिस्थितयों में लापता हो गई। पीड़ित पति की ओर से महम थाने में गुमशुदगी दर्ज करकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला के साथ दो साल की बेटी भी है और मायके के लिए जाने के लिए निकली थी। वहां पर भी नहीं पहुंची है।


केस -8

थाना सदर में मकड़ौली निवासी ने अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उनका बेटा जय (28) पैसे निकलवाने के लिए हुडा कॉम्प्लेक्स कोटक महिंद्रा बैंक गया था, मगर वह वापस नहीं आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed